नई दिल्ली, 8 नवंबर (khabarwala24)। सुल्तान अजलान शाह कप 2025 की शुरुआत 23 नवंबर से होने जा रही है। यह टूर्नामेंट 30 नवंबर तक मलेशिया के इपोह में आयोजित होगा। हॉकी इंडिया ने इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान संजय के पास है।
टीम चयन को लेकर हेड कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, “सुल्तान अजलान शाह कप हमेशा से अंतरराष्ट्रीय हॉकी कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट रहा है। हम एक संतुलित टीम के साथ इसमें हिस्सा लेने के लिए उत्साहित हैं। हमारा फोकस अटैक और डिफेंस दोनों में अपनी संरचना को बेहतर बनाने, दबाव में निर्णय लेने की क्षमता में सुधार करने और पूरे खेल में निरंतरता बनाए रखने पर रहा है।”
उन्होंने कहा, “इस टीम ने ट्रेनिंग में बेहतरीन अनुशासन और लगन दिखाई है। हम चुनौती के लिए तैयार हैं। हमें इपोह में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।”
भारत 23 नवंबर को कोरिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा, जिसके बाद 24 नवंबर को बेल्जियम के खिलाफ उतरेगा। इसके बाद 26 नवंबर को मेजबान मलेशिया से भारतीय टीम का सामना होगा। 27 नवंबर को टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा, जिसके बाद भारतीय टीम 29 नवंबर को कनाडा के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने लीग चरण का समापन करेगी।
यह टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें शीर्ष दो टीमें 30 नवंबर को होने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
भारत ने आखिरी बार साल 2010 में सुल्तान अजलान शाह कप अपने नाम किया था। साल 2019 में भारत उपविजेता रहा। इस बार फैंस को टीम से काफी उम्मीद है।
भारतीय टीम :
गोलकीपर: पवन और मोहित होनेनहल्ली शशिकुमार।
डिफेंडर: चंदूरा बॉबी, नीलम संजीप जेस, यशदीप सिवाच, संजय, जुगराज सिंह और अमित रोहिदास।
मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, नीलकंठ शर्मा, मोइरांगथेम, विवेक सागर प्रसाद, मोहम्मद राहिल मोहसिन।
फॉरवर्ड: सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सेल्वम कार्थी, आदित्य अर्जुन लालगे, दिलप्रीत सिंह और अभिषेक।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


