Rohan Bopanna भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने सबसे उम्रदराज नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी बनकर रचा इतिहास

Khabarwala 24 News New Delhi : Rohan Bopanna भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा दिया है। ऑस्ट्रेलियन ओपन में क्वार्टर फाइनल जीत के साथ ही वे 43 साल की उम्र में दुनिया के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं। इसका आधिकारिक […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Rohan Bopanna भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा दिया है। ऑस्ट्रेलियन ओपन में क्वार्टर फाइनल जीत के साथ ही वे 43 साल की उम्र में दुनिया के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं। इसका आधिकारिक ऐलान रैंकिंग जारी होने के बाद किया जाएगा।

बोपन्ना और उनके साथी मैथ्यू एबडेन बुधवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन में मैक्सिमो गोंजालेज और एंड्रेस मोल्टेनी की अर्जेंटीना की जोड़ी के खिलाफ सीधे सेटों में जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचे। वे इसी के साथ इस पोजिशन पर पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर भी होंगे।

क्वालीफाई करने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति (Rohan Bopanna)

यह उपलब्धि बोपन्ना के ग्रैंड स्लैम फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बनने के एक साल से भी कम समय बाद आई है, जब वह और उनके साथी एबडेन यूएस ओपन 2023 का फाइनल हार गए थे। बता दें कि बोपन्ना ने 20 साल से भी पहले अपना डेब्यू किया था।

बोपन्ना ने सर्वोच्च रैंकिंग के साथ की शुरुआत (Rohan Bopanna)

बोपन्ना ने करियर की सर्वोच्च रैंकिंग नंबर 3 के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन में प्रवेश किया। साल के पहले ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद, अनुभवी भारतीय को नंबर 1 बनने का आश्वासन दिया है जब रैंकिंग अगले सप्ताह अपडेट की जाएगी। वहीं पुरुष युगल जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन का पुरुष युगल रैंकिंग में नंबर 2 स्थान तय है।

बोपन्ना से पहले ये भारतीय बन चुके नंबर 1 (Rohan Bopanna)

बोपन्ना, जिन्होंने 2013 में पहली बार विश्व नंबर 3 की सर्वोच्च रैंक हासिल की थी, लिएंडर पेस, महेश भूपति और सानिया मिर्जा के बाद युगल में विश्व नंबर एक रैंक हासिल करने वाले चौथे भारतीय हैं।वह यूएसए के ऑस्टिन क्राजिसेक से शीर्ष स्थान लेंगे, जो और उनके क्रोएशियाई साथी इवान डोडिग दूसरे दौर में हार गए थे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News