PV Sindhu Get Married नए साल से पहले शादी रचाने वाली हैं ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधू, ये तारीख हुई तय

Khabarwala 24 News New Delhi : PV Sindhu Get Married भारत की ओलंपिक मेडलिस्ट बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू नए साल से पहले शादी रचाने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में भारत की इस स्टार खिलाड़ी के बैडमिंटन वर्ल्ड टूर के लिए वापसी करने से पहले इस महीने के अंत में शादी के बंधन में बंधने का […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : PV Sindhu Get Married भारत की ओलंपिक मेडलिस्ट बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू नए साल से पहले शादी रचाने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में भारत की इस स्टार खिलाड़ी के बैडमिंटन वर्ल्ड टूर के लिए वापसी करने से पहले इस महीने के अंत में शादी के बंधन में बंधने का दावा किया जा रहा है। ये बड़ी जानकारी तब आई है, जब उन्हें सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट जीते अभी एक दिन ही हुआ है।

शादी की तारीख और वेन्यू की भी जानकारी (PV Sindhu Get Married)

29 साल की इस अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी की शादी की तारीख और वेन्यू को लेकर भी जानकारी सामने आई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीवी सिंधू (PV Sindhu) 22 दिसंबर को राजस्थान के उदयपुर शहर में शादी करेंगी। उनके परिवारिक सदस्यों ने ये जानकारी मीडिया में शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक पीवी सिंधू (PV Sindhu) वेंकट दत्त साई से शादी रचाएंगी, जो वर्तमान में हैदराबाद स्थित एक बड़ी एमएनसी कंपनी में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर हैं।

जनवरी की शुरुआत में ही लौटने की उम्मीद (PV Sindhu Get Married)

सिंधू (Sindhu) के परिवार के सदस्यों के मुताबिक शादी समारोह 20 दिसंबर से शुरू होंगे। रिसेप्शन 24 दिसंबर को हैदराबाद में होगा। सिंधू (Sindhu) के जनवरी की शुरुआत में अपने आगामी बैडमिंटन टूर्नामेंटों के लिए लौटने की उम्मीद है, क्योंकि उनका इरादा मलेशिया, भारत, इंडोनेशिया और थाईलैंड में भाग लेने का है, जबकि मुख्य लक्ष्य पेरिस में 2025 वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी करना है। बता दें कि सिंधू रविवार को लखनऊ में सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में वुमेंस सिंगल्स चैंपियन बनीं थीं। यहां उन्होंने अपने खिताबी सूखे को खत्म किया था।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News