प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

खबरwala 24 न्यूज हापुड़ : स्वर्ग आश्रम रोड स्थित ए.के स्पोर्टस वर्ल्ड में रविवार को अंतर जिम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के अलग-अलग जिम के खिलाड़ियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। डैडलिफ्ट में जोंटी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। एथलेटिक के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी और खेल प्रशिक्षक मदन सैनी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala 24 न्यूज हापुड़ : स्वर्ग आश्रम रोड स्थित ए.के स्पोर्टस वर्ल्ड में रविवार को अंतर जिम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के अलग-अलग जिम के खिलाड़ियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। डैडलिफ्ट में जोंटी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप पर कब्जा किया।

एथलेटिक के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी और खेल प्रशिक्षक मदन सैनी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के संयोजक और जिम संचालक कार्तिक त्यागी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में शहर के कई जिम के 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। खिलाड़ियों के लिए बैंच प्रेस, डैडलिफ्ट और पुशअप की प्रतियोगिता कराई गई थी। जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी प्रतिभा को दिखाया।

डैडलिफ्ट के 53 किलोग्राम भार वर्ग में जोंटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 66 किलोग्राम भारवर्ग में आर्यन, 83 किलोग्राम भारवर्ग में अंकुर विजयी रहे। बैंच प्रेस में मनिंदर सिंह, और दीपांशु प्रथम रहे। जिन्हें मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। विजेताओं को नगद पुरस्कार भी दिया गया। निर्णायक मंडल में भरत यादव, लक्ष्य, नकुल तोमर, गौरव राजौरा, ललित यादव रहे। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अमित त्यागी, निशांत सैनी, संदीप, विकास मलिक आदि मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News