CLOSE

Kho-Kho खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग:सोमेंद्र तोमर

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Kho-Kho Khabarwala 24 News Hapur: जेएमएस वल्र्ड स्कूल में शुक्रवार को बालिका वर्ग के अंडर-19 की तीन दिवसीय सीबीएसई कलस्टर खो-खो चैंपियनशिप में 100 स्कूलों की टीम ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता से पहले रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्रों ने समा बांध दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। आज देश की बेटियां ओलंपिक, एशियन गेम और दूसरे खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीत रही हैं। हापुड़ में इस तरह का कार्यक्रम गर्व का विषय है। अभिभावक अपनी बेटियों को पढ़ाने के साथ खेलों में भी आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता का हापुड़ में होना भी सौभाग्य की बात है।

कॉलेज के चेयरमैन राकेश सिंहल ने कहा कि सीबीएसई कलस्टर जैसी प्रतियोगिता के लिए उनके विद्यालय का चयन होना बड़ी बात है। इस पर कॉलेज खरा उतरेगा और भविष्य में इससे बड़ी प्रतियोगिताएं यहां होंगी। प्रबंधक डॉ.आयुष सिंहल व सचिव डॉ.रोहन सिंह ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ छात्रों को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए आए दिन प्रतियोगिताएं करायी जाती हैं, हापुड़ के छात्रों को इसका लाभ मिल रहा है।

- Advertisement -

इस दौरान 100 विद्यालयों की टीम के बीच पहले दिन से मुकाबला शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों समेत उत्तराखंड से भी स्कूलों की टीमें आयीं, छात्राओं के रुकने के लिए भी विद्यालय में व्यवस्था रही। प्रधानाचार्या डॉ.निधि मलिक ने बताया कि यह प्रतियोगिता 29 अक्तूबर तक चलेगी।

यह रहे मौजूद(Kho-Kho)

इस मौके पर महर्षि यूनिवर्सिटी नोएडा के निदेशक डॉ.रतिष गुप्ता, प्रमोद जिंदल, डॉ. विपिन गुप्ता, डॉ.पायल गुप्ता, राजीव अग्रवाल, सुभाष प्रधान, रूचिका खुराना, रविंद्र गुर्जर, मनोज वाल्मीकि, प्रमोद जिंदल, आदि मौजूद थे।

Kho-kho खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग:सोमेंद्र तोमर Kho-kho खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग:सोमेंद्र तोमर Kho-kho खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग:सोमेंद्र तोमर Kho-kho खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग:सोमेंद्र तोमर Kho-kho खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग:सोमेंद्र तोमर Kho-kho खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग:सोमेंद्र तोमर Kho-kho खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग:सोमेंद्र तोमर Kho-kho खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग:सोमेंद्र तोमरKho-kho खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग:सोमेंद्र तोमर

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-