IPL 2024 GT VS KKR बर्बाद हो गया जर्सी का पैसा, मैच रद्द होने पर आई मीम्स की बारिश

Khabarwala 24 News New Delhi: IPL 2024 GT VS KKRआईपीएल 2024 में सोमवार 13 मई को गुजरात टाइटंस और केकेआर का मुकाबला बिना टॉस हुए बारिश के चलते रद्द हो गया। गुजरात के लिए इस मैच से 2 अंक हासिल करने बेहद जरूरी थे, लेकिन मैच रद्द होने के कारण गुजरात को एक अंक मिला […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: IPL 2024 GT VS KKRआईपीएल 2024 में सोमवार 13 मई को गुजरात टाइटंस और केकेआर का मुकाबला बिना टॉस हुए बारिश के चलते रद्द हो गया। गुजरात के लिए इस मैच से 2 अंक हासिल करने बेहद जरूरी थे, लेकिन मैच रद्द होने के कारण गुजरात को एक अंक मिला और टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। बता दें कि मुंबई और पंजाब किंग्स के बाद प्लेऑफ से बाहर होने वाली गुजरात तीसरी टीम बन गई है। बारिश के चलते मैच रद्द होने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर काफी मीम्स शेयर करने शुरू किए जो तेजी वायरल हो रहे हैं।

निराश हुए फैंस (IPL 2024 GT VS KKR)

इस मैच पर लाखों फैंस की नजरें थी क्योंकि गुजरात टाइटंस के नजरिए से ये मैच काफी अहम था। इस मैच को जीतकर गुजरात प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रख सकती थी। बारिश के चलते मैच रद्द होने पर फैंस भी काफी निराश दिखे।
जिसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह की पोस्ट शेयर करना शुरू किया। एक अकाउंट से पोस्ट शेयर करके लिखा गया कि लैवेंडर जर्सी का पैसा बर्बाद। एक यूजर ने लिखा हालांकि हम मुकाबला नहीं कर सके लेकिन ग्राउंडस्टाफ के प्रयासों की सराहना की।

गुजरात टाइटंस का आईपीएल 2024 में प्रदर्शन (IPL 2024 GT VS KKR)

आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी पहली बार शुभमन गिल कर रहे हैं। इस सीजन टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। अभी तक गुजरात ने इस सीजन 13 मैच खेले हैं। इसमें से टीम ने 5 में जीत और 7 मैचों में हार का सामना किया है। जबकि एक मुकाबला रद्द हुआ है। प्वाइंट्स टेबल में 11 प्वाइंट्स के साथ गुजरात टाइटंस आठवें स्थान पर हैं। अब सीजन गुजरात अपना आखिरी लीग मुकाबला 16 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News