Ind Vs Eng Test Series भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे; टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल

Khabarwala 24 News New Delhi: Ind Vs Eng Test Series इंग्लैंड क्रिकेट टीम भारत पहुंच चुकी है। यहां भी इस टीम ने अभ्यास शुरू कर दिया है। उधर, भारतीय खिलाड़ी भी खूब पसीना बहा रहे हैं। दोनों ही टीमें अगले डेढ़ महीने तक रेड बॉल सीरीज में व्यस्त रहेगी। इस डेढ़ महीने में यह दोनों […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Ind Vs Eng Test Series इंग्लैंड क्रिकेट टीम भारत पहुंच चुकी है। यहां भी इस टीम ने अभ्यास शुरू कर दिया है। उधर, भारतीय खिलाड़ी भी खूब पसीना बहा रहे हैं। दोनों ही टीमें अगले डेढ़ महीने तक रेड बॉल सीरीज में व्यस्त रहेगी। इस डेढ़ महीने में यह दोनों टीमें कुल 5 टेस्ट मुकाबलें खेलेंगी। यहां टीम इंडिया के दमदार घरेलू टेस्ट रिकॉर्ड को इंग्लैंड टीम अपने बैजबॉल स्टाइल से चुनौती देगी। ऐसे में इस सीरीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है।

फैंस में क्या बढ़ रही उत्सुकता (Ind Vs Eng Test Series)

टीम इंडिया पिछले 11 साल से घरेलू मैदानों पर टेस्ट सीरीज नहीं हारी है। आखिरी बार उसे अपनी सरज़मीं पर जो शिकस्त मिली थी, वह इंग्लैंड से ही मिली थी। वर्ष 2012 में चार मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने भारत को 2-1से हरा दिया था। यह भी कारण है कि फैंस के बीच इस सीरीज के लिए उत्सुकता बहुत ज्यादा बढ़ी हुई है।

भारत इंग्लैंड के बीच कब से शुरू हो रही है सीरीज? (Ind Vs Eng Test Series)

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 25 जनवरी को खेला जाना है।. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 9.30 बजे इस टेस्ट की पहली गेंद फेंकी जाएगी।

कब-कब होंगे मैच ? (Ind Vs Eng Test Series)

पहला मुकाबला हैदराबाद में 25 से 29 जनवरी के बीच, दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम में 2 से 6 फरवरी के बीच, तीसरा मैच राजकोट में 15 से 19 फरवरी के बीच, चौथा मुकाबला रांची में 23 से 27 फरवरी के बीच और पांचवां मुकाबला धर्मशाला में 7 से 11 मार्च के बीच खेला जाएगा। बता दें कि सभी मुकाबले दिन में ही खेले जाएंगे?

कहां देखें लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग? (Ind Vs Eng Test Series)

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स-18 और कलर्स कॉम्प्लेक्स चैनल्स पर होगा। यहां इंग्लिश, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषा में कमेंट्री उपलब्ध रहेगी। इसी तरह लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर होगा। यहां इंग्लिश, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषा के साथ ही भोजपुरी और पंजाबी कमेंट्री सुनने का भी विकल्प मौजूद रहेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News