नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (khabarwala24)। भारत-वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार से अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो गई है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया इस मुकाबले को आसानी से अपने नाम करते हुए सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करेगी।
एक नन्हे फैन ने khabarwala24 से कहा, “मैं इस मैच को देखने के लिए सुबह 6 बजे ही उठ गया था। मैं इस मैच को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि टीम इंडिया ही इस मुकाबले को जीतेगी। भारत सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करेगा।
एक अन्य फैन ने कहा, “भारत इस मुकाबले को तीन दिन में जीत सकता है। पिछले ही मैच में पता चल गया था कि वेस्टइंडीज को भारत के गेंदबाजों का सामना करने में कठिनाई हो रही थी।”
फैंस चाहते हैं कि दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम ज्यादा से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का गवाह बने। एक युवा फैन ने कहा, “इस मुकाबले को लेकर बहुत ही ज्यादा उत्साह है। हम चाहते हैं कि दिल्ली में और अधिक मैच हों, ताकि हमें भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले देखने का मौका मिले। भारत के सामने वेस्टइंडीज की टीम बेहद कमजोर नजर आ रही है। ये एकतरफा सीरीज होगी।”
एक अन्य फैन ने कहा, “जब भी दिल्ली में मैच होता है, हम उसे देखने स्टेडियम पहुंच जाते हैं। मैं विराट कोहली का फैन हूं, लेकिन आज इस मुकाबले में शुभमन गिल को सपोर्ट करने आया हूं। मुझे उम्मीद है कि गिल शानदार बल्लेबाजी करेंगे।”
भारतीय टीम इस मुकाबले में बिना किसी बदलाव के उतरी है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम ने ब्रैंडन किंग और जोहान लेने के स्थान पर एंडरसन फिलिप और तेविन इमलाच को अंतिम एकादश में मौका दिया है।
टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मैच पारी और 140 रन से अपने नाम किया था। दूसरे मुकाबले में भी भारतीय क्रिकेट टीम से इसी प्रदर्शन की उम्मीद है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


