Shreyas iyer श्रेयस अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोया आपा, इस सवाल पर भड़के; वीडियो वायरल

Shreyas iyer Khabarwala 24 News New Delhi: भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर शॉर्ट बॉल के खिलाफ थोड़ा परेशान नजर आते हैं, कुछ समय से यह उनकी कमजोरी भी रही है। यही कारण है कि विपक्षी टीमें पारी की शुरुआत में उन्हें शॉर्ट बॉल से खूब परेशान करती हुई नजर आती है। इस वर्ल्ड कप […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Shreyas iyer Khabarwala 24 News New Delhi: भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर शॉर्ट बॉल के खिलाफ थोड़ा परेशान नजर आते हैं, कुछ समय से यह उनकी कमजोरी भी रही है। यही कारण है कि विपक्षी टीमें पारी की शुरुआत में उन्हें शॉर्ट बॉल से खूब परेशान करती हुई नजर आती है। इस वर्ल्ड कप में भी कई बार उन्हें शॉट बॉल पर परेशान होते हुए और आउट होते हुए देखा गया है, मगर गुरुवार शाम वानखेड़े के मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने शॉर्ट बॉल को अच्छे से खेला और पुल लगाते हुए खूब रन जुटाए। अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ 82 रनों की शानदार पारी खेली जिसके दम पर टीम इंडिया 357 रन के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। मैच के बाद जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रेयस अय्यर को एक पत्रकार ने शॉर्ट बॉल को उनकी कमजोरी बताया तो वह भड़क गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पत्रकार ने पूछा- वर्ल्ड कप की शुरुआत से ही शॉर्ट बॉल आपकी लिए प्रॉब्लम रही है, मगर आज हमने कई बढ़िया शॉट्स देखे। आप साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के लिए कैसी तैयारी करेंगे, हम सब जानते हैं कि शॉर्ट बॉल में वो कितना माहिर हैं।

श्रेयस अय्यर बोले- जब आप मेरे लिए प्रॉब्लम की बात कर रहे हैं तो इसका क्या मतलब है?

पत्रकार- प्रॉब्लम नहीं मतलब ये आपको परेशान करती है।

श्रेयस अय्यर ने इसके जवाब में कहा ‘मुझे परेशान करती है? क्या आपने देखा है कि मैंने कितने पुल शॉट्स खेले हैं, जिसमें से कई बाउंड्री भी गए हैं। यदि आप गेंद को हिट करेंगे तो आप किसी भी तरीके से आउट हो सकते हैं। फिर चाहे वह एक शॉर्ट गेंद हो या ओवरपिच गेंद, यदि मैं दो या तीन बार बोल्ड होता हूं तो फिर आप सभी कहेंगे कि ये इनस्विंग गेंद नहीं खेल पाता है, यदि बॉल स्विंग तो ये कट शॉट भी नहीं खेल सकता। हम एक खिलाड़ी के तौर पर किसी भी गेंद पर आउट हो सकते हैं। ये सब आप लोगों की तरफ से ये सब माहौल बाहर बनाया गया है और इसी कारण ये आप लोगों के दिमाग में चलता रहता है और आप इन्हीं सभी चीजों पर काम करते रहते हैं।

उन्होंने आगे कहा ‘मैं मुंबई से आता हूं और वानखेड़े कि पिच पर मैं काफी खेला हूं जहां भारत की अन्य मैदानों की पिचों के मुकाबले अधिक बाउंस देखने को मिलता है। मैं अधिकतर मैच यहां पर खेले हैं और इसी वजह से मुझे अच्छी तरह से पता है कि बाउंस गेंदों से किस तरह से निपटना है। आप जब बाउंस गेंदों पर हिट करने जाते हैं तो आप आउट भी हो सकते हैं कभी ये आपके पक्ष में भी जाता है। ऐसा हो सकता है कि मैं जब ऐसी गेंदों को मारने के लिए गया हूं तो अधिकतर समय आउट हुआ हूं जिसके कारण आप सभी सोचते हैं कि ये मेरे लिए समस्या है।’

IND VS Sri lanka मैच कैसा रहा

श्रेयस अय्यर की 82 रनों की पारी से पहले शुभमन गिल ने 92 तो विराट कोहली ने 88 रनों का योगदान दिया था। इन तीनों बल्लेबाजों के अर्धशतकों के दम पर भारत ने श्रीलंका को 358 रनों का लक्ष्य दिया। इस स्कोर के सामने श्रीलंका की पूरी टीम मात्र 55 रनों पर ही सिमट गई। गेंदबाजी में भारत के लिए मोहम्मद शमी एकबार फिर चमके जिन्होंने 5 विकेट लिए । शमी को उनकी इस शानदार गेंदबाजी के चलते प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

Shreyas iyer श्रेयस अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोया आपा, इस सवाल पर भड़के; वीडियो वायरल Shreyas iyer श्रेयस अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोया आपा, इस सवाल पर भड़के; वीडियो वायरल Shreyas iyer श्रेयस अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोया आपा, इस सवाल पर भड़के; वीडियो वायरल Shreyas iyer श्रेयस अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोया आपा, इस सवाल पर भड़के; वीडियो वायरल Shreyas iyer श्रेयस अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोया आपा, इस सवाल पर भड़के; वीडियो वायरल Shreyas iyer श्रेयस अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोया आपा, इस सवाल पर भड़के; वीडियो वायरल Shreyas iyer श्रेयस अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोया आपा, इस सवाल पर भड़के; वीडियो वायरल Shreyas iyer श्रेयस अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोया आपा, इस सवाल पर भड़के; वीडियो वायरल Shreyas iyer श्रेयस अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोया आपा, इस सवाल पर भड़के; वीडियो वायरल Shreyas iyer श्रेयस अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोया आपा, इस सवाल पर भड़के; वीडियो वायरल Shreyas iyer श्रेयस अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोया आपा, इस सवाल पर भड़के; वीडियो वायरल Shreyas iyer श्रेयस अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोया आपा, इस सवाल पर भड़के; वीडियो वायरल Shreyas iyer श्रेयस अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोया आपा, इस सवाल पर भड़के; वीडियो वायरल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News