India VS Aus World Cup 2023: बारिश में क्या धुल जाएगा चेन्नई भारत आस्ट्रेलिया का मैच, सही नहीं मौसम का मिजाज ?

India VS Aus World Cup 2023 Khabarwala 24 News New Delhi : वन-डे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया अपना पहला मैच आज यानी रविवार 8 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम इस मुकाबले को जीत, अच्छा शुरुआत करना चाह रही होगी। पिछले कुछ समय में दोनों […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

India VS Aus World Cup 2023 Khabarwala 24 News New Delhi : वन-डे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया अपना पहला मैच आज यानी रविवार 8 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम इस मुकाबले को जीत, अच्छा शुरुआत करना चाह रही होगी। पिछले कुछ समय में दोनों टीमें काफी अच्छे फॉर्म में नजर आई हैं। ऐसे में एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है, लेकिन इस बीच चेन्नई का मौसम टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस मैच में विलेन साबित हो सकता है। वैसे भी चेन्नई में बीते हफ्ते से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। ऐसे में भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले से पहले चेन्नई के मौसम पर एक नजर डालें तो, एक दिन पहले शनिवार को चेन्नई के कुछ हिस्सों में भारी बारिश देखी गई। पिछले एक सप्ताह से वहां बारिश का प्रभाव देखने को मिला है और नियमित अंतराल पर बारिश हो रही है। हालांकि, रविवार के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच बारिश से प्रभावित होने की संभावना थोड़ी कम है। रविवार को मौसम काफी हद तक साफ रहने और तापमान 27 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। मैच के शुरुआत में थोड़ी बहुत बारिश देखने को मिल सकती है। जिसके कारण उमस की उम्मीद है, रविवार को दोपहर में बारिश की भी 40 से 50 प्रतिशत संभावना है।

शाम के वक्त ओस का असर हो सकता है. ऐसे में टॉस की भूमिका अहम रहेगी।

बारिश ने वाॅर्म-अप मैच में पहुंचाई थी बाधा

आपको बता दें, वर्ल्ड कप से पहले वॉर्म-अप मैच में भी बारिश ने काफी बाधा पहुंचाई थी। भारत के दोनों वॉर्म अप मैच बारिश में धुल गए थे। भारत को एक मैच गुवाहाटी और दूसरा तिरुवनंतपुरम में खेलना था लेकिन दोनों ही मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी। वहीं, एशिया कप के दौरान भी भारत के कई मैच बारिश से प्रभावित हुए थे।

कैसा रहा दोनों टीमों के बीच हाल का रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे में अक्सर कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप से ठीक पहले वनडे सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 जीता था। हालांकि चेन्नई में दोनों टीमों के बीच खेले गए वनडे मुकाबलों के आंकड़े पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलियाई टीम 5-1से आगे है। ऐसे में आज होने वाले मैच में टीम इंडिया को संभल के रहने की जरूरत है।

दोनों टीमों का वर्ल्ड कप स्क्वाड

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान) शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर) ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, मार्नस लाबुशेन, कैमरोन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एडम जैम्पा और मिचेल स्टार्क

India vs aus world cup 2023: बारिश में क्या धुल जाएगा चेन्नई भारत आस्ट्रेलिया का मैच, सही नहीं मौसम का मिजाज? India vs aus world cup 2023: बारिश में क्या धुल जाएगा चेन्नई भारत आस्ट्रेलिया का मैच, सही नहीं मौसम का मिजाज? India vs aus world cup 2023: बारिश में क्या धुल जाएगा चेन्नई भारत आस्ट्रेलिया का मैच, सही नहीं मौसम का मिजाज? India vs aus world cup 2023: बारिश में क्या धुल जाएगा चेन्नई भारत आस्ट्रेलिया का मैच, सही नहीं मौसम का मिजाज? India vs aus world cup 2023: बारिश में क्या धुल जाएगा चेन्नई भारत आस्ट्रेलिया का मैच, सही नहीं मौसम का मिजाज? India vs aus world cup 2023: बारिश में क्या धुल जाएगा चेन्नई भारत आस्ट्रेलिया का मैच, सही नहीं मौसम का मिजाज? India vs aus world cup 2023: बारिश में क्या धुल जाएगा चेन्नई भारत आस्ट्रेलिया का मैच, सही नहीं मौसम का मिजाज?

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News