Champions Trophy 2025 Semi-Final सेमीफाइनल में किस टीम के साथ होगा भारत का मैच, यहां देखें पूरी डिटेल

Khabarwala 24 News New Delhi : Champions Trophy 2025 Semi-Final भारत रोहित शर्मा की अगुवाई में चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। अब सभी बेताब है जानने के लिए कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल मैच में किस टीम के साथ खेलेगी। भारत के सफर की बात करें तो वह पाकिस्तान, न्यूजीलैंड […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Champions Trophy 2025 Semi-Final भारत रोहित शर्मा की अगुवाई में चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। अब सभी बेताब है जानने के लिए कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल मैच में किस टीम के साथ खेलेगी। भारत के सफर की बात करें तो वह पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ ग्रुप में शामिल है।

पहला मैच भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट से जीता था। इसके बाद पाकिस्तान को भी 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। भारत को ग्रुप स्टेज में अंतिम मैच न्यूजीलैंड के साथ 2 मार्च को खेलना है। हालांकि टीम इंडिया की सेमीफाइनल में जगह पहले ही पक्की हो चुकी है। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत अपने सभी मैच दुबई में ही खेलेगा।

दुबई और लाहौर में सेमीफाइनल मैच (Champions Trophy 2025 Semi-Final)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा मैच 5 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित होगा। टॉस भारतीय समयनुसार 2 बजे और मैच 2.30 बजे शुरू होगा।

सेमीफाइनल किस टीम के साथ होगा? (Champions Trophy 2025 Semi-Final)

न्यूजीलैंड टीम भारत के साथ ग्रुप ए से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम है। अब भारत का सेमीफाइनल मैच किस टीम के साथ होगा। इसके लिए भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच खास बन गया है। अगर भारत जीतती है तो वह अंक तालिका में टॉप पर रहेगी और ऐसा ही न्यूजीलैंड के साथ भी है। अगर भारत टॉप पर रहती है तो सामना ग्रुप बी की नंबर 2 पायदान की टीम के साथ होगा। अगर भारत न्यूजीलैंड से मैच हारती है तो मैच बी ग्रुप की टॉप टीम के साथ होगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News