Australia Cricket Team ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बेइज्जती ! सीरीज जीतने पर ट्रॉफी नहीं, मिली कटोरी

Khabarwala 24 News New Delhi: Australia Cricket Team ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच हाल ही में टी20 सीरीज खेली गई थी। जिसको ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से अपने नाम किया था। इस सीरीज को जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम को ट्रॉफी नहीं मिली, बल्कि ट्रॉफी की जगह कंगारू टीम को एक कटोरी दी गई। इस सीरीज […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Australia Cricket Team ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच हाल ही में टी20 सीरीज खेली गई थी। जिसको ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से अपने नाम किया था। इस सीरीज को जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम को ट्रॉफी नहीं मिली, बल्कि ट्रॉफी की जगह कंगारू टीम को एक कटोरी दी गई। इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड का दौरा किया था।

सोशल मीडिया पर बनाया जा रहा मजाक (Australia Cricket Team)

जिसके बाद सोशल मीडिया पर स्कॉटलैंड क्रिकेट का काफी मजाक भी बनाया जा रहा है। सीरीज जीतने के बाद अक्सर टीम को कोई कप या ट्रॉफी दी जाती है लेकिन स्कॉटलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को जो दिया है उसकी अब काफी चर्चा भी हो रही है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया को जो कटोरी मिली है वो कोई मामूली कटोरी नहीं है।

क्या है कटोरी में खास? (Australia Cricket Team)

कुछ रिपोर्ट के मुताबिक सीरीज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श को जो कटोरी दी गई थी, वो कोई मामूली नहीं थी। उस कटोरी को स्कॉटिश सैवेनिर कहा जाता है। जिसका इस्तेमाल व्हिस्की रखने के लिए होता है। चूंकि व्हिस्की स्कॉटलैंड की नेशनल ड्रिंक है तो जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम को स्कॉटलैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से ये स्कॉटिश सैवेनिर दी गई। इस कटोरी को देखकर ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम हंसने लगी थी। अब इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है और फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में स्कॉटलैंड का किया था सूपड़ा साफ (Australia Cricket Team)

इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया था और मेजबान टीम को एक भी मैच नहीं जीतने दिया था। पहले मैच को कंगारू टीम ने 7 विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद दूसरे मैच पर 70 रनों से कब्जा किया था। वहीं तीसरे मैच को मिचेल मार्श की टीम ने 6 विकेट से जीतकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया था।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News