एशियन यूथ गेम्स के लिए खिलाड़ियों को शुभकामना, बहरीन में लहराएगा तिरंगा: गौरव गौतम

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर (khabarwala24)। एशियन यूथ गेम्स का आयोजन 22 से 31 अक्टूबर तक बहरीन के मनामा में होने वाला है। इस प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें मुख्य रूप से राज्य के खेल मंत्री गौरव गौतम, ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर (khabarwala24)। एशियन यूथ गेम्स का आयोजन 22 से 31 अक्टूबर तक बहरीन के मनामा में होने वाला है। इस प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें मुख्य रूप से राज्य के खेल मंत्री गौरव गौतम, ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त और पीटी उषा उपस्थित रहीं।

गौरव गौतम ने कहा, “एशियन यूथ गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं। भारत ना खेल के मैदान में पीछे है ना युद्ध के मैदान में। हमें पूरा भरोसा है कि खिलाड़ी बहरीन में देश का नाम रौशन करेंगे। आधे से ज्यादा मेडलों पर कब्जा हरियाणा के खिलाड़ियों का होता है। हरियाणा का मंत्री होने के नाते मुझे इसपर गर्व होता है।”

- Advertisement -

उन्होंने कहा, “टीम को हमारी सरकार की तरफ से भी शुभकामना है। हमें पूरा भरोसा है कि हमारी टीम बहरीन में तिरंगा लहराएगी। भारत अब किसी भी खेल में पीछे नहीं रहेगा। एशियन गेम्स के अलावा ओलंपिक 2028, 2032 और 2036 में भी भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा रहने वाला है।

ओलंपिक में कुश्ती में देश को मेडल दिलाने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त ने khabarwala24 से कहा, “तीसरे एशियन यूथ गेम्स में भाग ले रहे भारतीय दल का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। प्रतिस्पर्धा का आयोजन 22 से 31 अक्टूबर तक बहरीन में होना है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी को आना था। किसी कारणवश वो नहीं आ सके। राज्य के खेल मंत्री गौरव गौतम और पीटी उषा उपस्थित रहीं।”

उन्होंने कहा, “युवा खिलाड़ी आने वाले समय के चैंपियन हैं। इनका हौसला बढ़ाने के लिए हमने आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया था। इससे बच्चे उत्साहित होंगे और बहरीन में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना 2036 ओलंपिक का आयोजन भारत में करना है। ये बच्चे ही ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे और मेडल जीतेंगे। हमारा यही उद्देश्य है कि हिंदुस्तान खेल के क्षेत्र में विश्व शक्ति बनकर उभरे।”

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News