नई दिल्ली, 7 नवंबर (khabarwala24)। क्रिकेट जगत के लिए 8 November का दिन बेहद खास रहा है। इसी दिन साल 1999 में सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ने 331 रन की साझेदारी करते हुए वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया था।
सौरभ गांगुली चार रन पर हो गए थे आउट (8 November)
यह मैच हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर सौरव गांगुली (4) रन आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। यहां से सचिन तेंदुलकर ने राहुल द्रविड़ के साथ मोर्चा संभाला।
इतिहास रच दिया (8 November)
दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 331 रन की साझेदारी करते हुए इतिहास रच दिया। यह उस दौर में वनडे इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी थी। वनडे इतिहास में ऐसा दूसरी बार था, जब किसी जोड़ी ने 300 से ज्यादा रन की साझेदारी की। दोनों ही बार खिलाड़ी भारतीय थे। इससे पहले 26 मई 1999 को सौरव गांगुली के साथ राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका के विरुद्ध दूसरे विकेट के लिए 318 रन जुटाए थे।
16 साल बाद टूटा रिकार्ड (8 November)
तेंदुलकर और द्रविड़ का यह रिकॉर्ड करीब 16 साल बाद टूटा। कैनबरा में वेस्टइंडीज की ओर से क्रिस गेल ने मार्लन सैमुअल्स के साथ जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 372 रन की साझेदारी करते हुए तेंदुलकर-द्रविड़ की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया।
इसके बाद 5 मई 2019 को वेस्टइंडीज की ओर से शाई होप और जॉन कैंपबेल ने बतौर सलामी बल्लेबाज आयरलैंड के विरुद्ध 365 रन की साझेदारी की।
वनडे इतिहास में 300+ रन की साझेदारी के मामले में इमाम-उल-हक और फखर जमां की जोड़ी भी शामिल है। इन पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने बतौर सलामी बल्लेबाज जिम्बाब्वे के विरुद्ध 20 जुलाई 2018 को 304 रन की साझेदारी की थी।
8 नवंबर 1999 को तेंदुलकर-द्रविड़ की साझेदारी की बदौलत भारत ने निर्धारित ओवरों में 2 विकेट खोकर 376 रन बनाए थे। तेंदुलकर 150 गेंदों में 3 छक्कों और 20 चौकों के साथ 186 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि द्रविड़ ने 153 गेंदों में 153 रन बनाए। उनकी पारी में 2 छक्के और 15 चौके शामिल थे।
विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी कीवी टीम 33.1 ओवरों में महज 202 रन पर सिमट गई। भारत ने 174 रन से मुकाबला अपने नाम किया।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


