Nirjala ekadashi in June निर्जला एकादशी व्रत पर भगवान विष्णु की पूजा का खास महत्व, जून में इस दिन रखा जाएगा, इन सरल उपायों से होंगे मालामाल

Khabarwala 24 News New Delhi : Nirjala Ekadashi in June हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह की एकादशी तिथि को एकादशी का व्रत रखा जाता है। यह दिन भगवान विष्णु की पूजा (Lord Vishnu Puja) के लिए बहुत ही खास होता है। साल में कुल 24 एकादशी पड़ती हैं। सभी तिथियों को अपना-अपना महत्व होता […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Nirjala Ekadashi in June हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह की एकादशी तिथि को एकादशी का व्रत रखा जाता है। यह दिन भगवान विष्णु की पूजा (Lord Vishnu Puja) के लिए बहुत ही खास होता है। साल में कुल 24 एकादशी पड़ती हैं। सभी तिथियों को अपना-अपना महत्व होता है। शुक्ल और कृष्ण पक्ष दोनों एकादशी को व्रत (Ekadashi Vrat) किया जाता है। ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष एकादशी को निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) के रूप में मनाया जाता है। अब निर्जला एकादशी आने वाली हैं। ऐसे में इस दिन कुछ खास उपाय (Nirjala Ekadashi Upay) करने से आपको लाभ मिलेगा।

निर्जला एकादशी व्रत तारीख (Nirjala Ekadashi in June)

ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि की शुरुआत 17 जून की सुबह होगी और इसका समापन अगले दिन 18 जून को सुबह 6ः24 पर होगा। ऐसे में एकादशी व्रत 18 जून को रखा जाएगा। एकादशी पर व्रत-उपवास रखें और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करें। इस दिन कुछ खास उपाय भी कर सकते हैं।

निर्जला एकादशी के उपाय (Nirjala Ekadashi in June)

लक्ष्मी नारायण की पूजा अर्चना करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। इससे आर्थिक तंगी से मुक्ति पा सकते हैं। पूजा के बाद मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अर्पित करें। इससे सारे दुख-दर्द दूर होते हैं।

पहले तोड़कर रख लें तुलसी (Nirjala Ekadashi in June)

भगवान विष्णु को तुलसी की मंजरी अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। हालांकि, इस बात का खास ध्यान रखें कि तुलसी की मंजरी एकादशी के दिन न तोड़ें। इसे एक दिन पहले ही तोड़कर रख लें।

चावल, गुड़ की खीर का भोग (Nirjala Ekadashi in June)

अखंडित चावल और गुड़ की खीर का भोग लगाएं। मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाने से प्रसन्न कर सकते हैं। आर्थिक तंगी को दूर करने के साथ ही आप मनचाहा वर जीवनसाथी चाहते हैं तो भी एकादशी पर विशेष उपाय कर सकते हैं। इसके लिए भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते अर्पित करें।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News