Magh Purnima 2024 इस दिन विधिवत स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है

Khabarwala 24 News New Delhi : Magh Purnima 2024 अभी माघ का महीना चल रहा है और इस माह पड़ने वाली पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा या माघी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है इस दिन स्नान दान, पूजा पाठ और व्रत आदि का महत्व होता है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को खास माना […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Magh Purnima 2024 अभी माघ का महीना चल रहा है और इस माह पड़ने वाली पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा या माघी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है इस दिन स्नान दान, पूजा पाठ और व्रत आदि का महत्व होता है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को खास माना गया है जो कि हर माह में एक बार आती है। पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा को समर्पित दिन होता है इस दिन पूजा पाठ करने से देवी की कृपा प्राप्त होती है। इस बार माघ पूर्णिमा 24 फरवरी दिन शनिवार यानी की आज मनाई जा रही है इस दिन स्नान दान करना लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधिवत स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है तो आइए जानते हैं।

माघ पूर्णिमा पर स्नान का मुहूर्त (Magh Purnima 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार माघ पूर्णिमा 23 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 36 मिनट से आरंभ हो चुकी है और यह अगले दिन यानी आज 24 फरवरी को शाम 6 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। इसलिए माघ पूर्णिमा आज यानी 24 फरवरी को मनाया जा रहा है। ऐसे में सुबह स्नान का पुण्य मुहूर्त प्राप्त हो रहा है। इस दिन पवित्र नदी गंगा में स्नान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।

स्नान के बाद गरीबों को दान दें (Magh Purnima 2024)

अगर आप गंगा जी में डुबकी नहीं लगा सकते हैं तो घर पर ही स्नान के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान जरूर करें। ऐसा करने से भी लाभ मिलता है इसके बाद ऊं घृणि सूर्याय नम: मंत्र का स्मरण करते हुए भगवान सूर्यदेव को जल अर्पित करें इसके साथ ही इस दिन गंगा स्नान, गोदान, तिल, गुड़ और कंबल का विशेष महत्व होता है इस दिन स्नान के बाद गरीबों को दान जरूर दें।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News