Chandi Mandir Khabarwala 24 Hapur News: शहर के प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री चंडी मंदिर में बृहस्पतिवार शाम को मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, मेरठ रेंज के आईजी नचिकेता झा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने दर्शन किए। मंदिर प्रबंधक कमेटी ने सभी को मां की चुनरी उड़ाई और मां चंडी का मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

इन दिनों नवरात्र पर्व चल रहा है। बृहस्पतिवार देर शाम मेरठ रेंज के आईजी नचिकेता झा, मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, पुनीत गोयल चंडी मंदिर में पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को परखा और इसके बाद चंडी मैय्या का आशीर्वाद लिया।

मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से सभी जनप्रतिनिधियों और पुलिस के अधिकारियों को चुनरी ओढ़ाई गई। इसके बाद सभी को चंडी मैय्या की फोटो का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
यह लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर नवनीत अग्रवाल कली वाले, मोहित कुमार जैन अचार वाले, संजीव विजय गुप्ता, लोकेश बब्बू , विकास शर्मा गुड्डू, मोहित अग्रवाल, विशाल मित्तल, अमित गोयल (सिंपल) , आशुतोष रस्तोगी अन्य लोग उपस्थित रहे।



