Benefits Bael fruit 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा सावन, भगवान शिव को प्रिय है ये हरा फल, जो आपकी सेहत के लिए है अमृत

Khabarwala 24 News New Delhi : Benefits Bael fruit सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस बार सावन सोमवार से शुरू हो रहा है, और पूरे महीने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। माना जाता है कि सावन में शिव जी की पूजा करने से विशेष कामनाओं की पूर्ति होती […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Benefits Bael fruit सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस बार सावन सोमवार से शुरू हो रहा है, और पूरे महीने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। माना जाता है कि सावन में शिव जी की पूजा करने से विशेष कामनाओं की पूर्ति होती है।

पूजा के दौरान लोग फल, फूल और बेल के पत्ते चढ़ाते हैं। धार्मिक महत्व के साथ-साथ, यह फल सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। सावन में भगवान शिव को बेल के पत्तों के अलावा बेल का फल भी चढ़ाया जाता है। गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचने के लिए विशेष रूप से बेल के फल का शरबत पिया जाता है।

कैसे खाएं बेल का फल? (Benefits Bael fruit)

आप बेल को कई तरीकों से खा सकते हैं। इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल शरबत के रूप में होता है। बेल को तोड़कर इसका गूदा निकालकर भी खाया जा सकता है। ध्यान रखें कि इसके गूदे को रातभर पानी में भिगोकर रखें और अगली सुबह इसे खाएं।

बेल के फल के फायदे (Benefits Bael fruit)

गुरुग्राम के नारायणा हॉस्पिटल की सीनियर डायटीशियन पायल शर्मा के अनुसार, बेल को तपती गर्मी में ठंडक पहुंचाने के लिए पिया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, बेल कई रोगों से दूर रखने में मदद करता है।

न्यूट्रिएंट्स से भरपूर (Benefits Bael fruit)

बेल के फल में शुगर के साथ-साथ प्रोटीन, फाइबर, फैट, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, फॉस्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें विटामिन ए, बी और सी भी भरपूर मात्रा में होते हैं।

दिल के रोगों से बचाए (Benefits Bael fruit)

बेल का फल खासतौर पर पेट और दिल की बीमारियों से बचाने में मदद करता है। यह सूजन को कम करने, पीलिया और अल्सर को दूर करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी सहायक होता है।

कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद (Benefits Bael fruit)

बेल का फल हमारे पाचन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, जो पाचन को मजबूत बनाता है और नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News