2025 Vaishakh Purnima Date हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण है वैशाख पूर्णिमा, इस दिन दीपक से करें एक काम, कर्ज से मिलेगा छुटकारा

Khabarwala 24 News New Delhi : 2025 Vaishakh Purnima Date हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि इस दिन चंद्रमा अपने पूर्ण प्रभाव में होता है। धार्मिक मान्यता है कि पूर्णिमा पर चंद्र देव को अर्घ्य देने से तनाव से मुक्ति मिलती है। पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : 2025 Vaishakh Purnima Date हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि इस दिन चंद्रमा अपने पूर्ण प्रभाव में होता है। धार्मिक मान्यता है कि पूर्णिमा पर चंद्र देव को अर्घ्य देने से तनाव से मुक्ति मिलती है। पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की उपासना के लिए भी उत्तम मानी गई है। इस दिन भगवान विष्णु संग लक्ष्मी जी की पूजा-आराधना करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और पापों से मुक्ति प्राप्त होती है। आइए जानते हैं…

12 मई 2025 को वैशाख पूर्णिमा (2025 Vaishakh Purnima Date)

वैशाख माह की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी मनाई जाती है। इस साल 12 मई 2025 को वैशाख पूर्णिमा पड़ रही है। इस शुभ तिथि पर अगर आप दीपक से जुड़ा एक आसान उपाय करते हैं, तो आपको मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। वैशाख पूर्णिमा पर आपको घर की चार जगहों पर दीपक जलाने हैं।

पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 11 को (2025 Vaishakh Purnima Date)

पंचांग के अनुसार, इस साल वैशाख पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 11 मई को शाम 6:55 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 12 मई को शाम 7:22 मिनट पर होगा। ऐसे में वैशाख पूर्णिमा 12 मई को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इससे सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं और कर्ज से भी छुटकारा मिल सकता है।

पूर्णिमा पर यहां जलाएं दीपक (2025 Vaishakh Purnima Date)

मुख्य द्वार पर (2025 Vaishakh Purnima Date)

वैशाख पूर्णिमा पर विष्णु भगवान की पूजा का विधान है। वहीं, इस तिथि पर घर के मुख्य द्वार पर दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि वैशाख पूर्णिमा पर घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

तुलसी में (2025 Vaishakh Purnima Date)

वैशाख पूर्णिमा के शुभ अवसर पर तुलसी की पूजा करें और इसके बाद तुलसी के पास घी का दीपक जरूर जलाएं। धार्मिक मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति को कर्ज आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है।

मंदिर में (2025 Vaishakh Purnima Date)

वैशाख पूर्णिमा के दिन घर में साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। वैशाख पूर्णिमा पर घर के मंदिर में दीपक जलाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और धन लाभ होता है।

किचन में (2025 Vaishakh Purnima Date)

धार्मिक मान्यता के अनुसार, किचन घर का सबसे अहम हिस्सा होती है और इसका प्रभाव व्यक्ति की सेहत पर पड़ता है। ऐसे में आप वैशाख पूर्णिमा के दिन किचन में दीपक जलाएं। मान्यता है कि इससे देवी अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं और घर में अन्न की कभी कमी नहीं रहती है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News