राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तैयारियों को लेकर नड्डा कर रहे बैठक

खबरवाला 24 न्यूज दिल्ली : भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तैयारियों को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों के साथ एक बैठक की है। फिलहाल यह बैठक जारी है। बैठक में जे.पी नड्डा के अलावा राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष, अरूण सिंह, तरूण चुग, दुष्यंत […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज दिल्ली : भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तैयारियों को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों के साथ एक बैठक की है। फिलहाल यह बैठक जारी है।

बैठक में जे.पी नड्डा के अलावा राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष, अरूण सिंह, तरूण चुग, दुष्यंत गौतम, सी टी रवि, विनोद तावड़े, सुनील बंसल और डी पुरंदेश्वरी सहित अन्य महासचिव मौजूद हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक 16-17 जनवरी को दिल्ली में होनी है और इसमें नड्डा के कार्यकाल विस्तार को मंजूरी दी जा सकती है। सूत्रों ने बताया कि महासचिवों की बैठक में कार्यकारिणी स्थल और इससे जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की जाएगी। साथ ही कार्यकारिणी के एजेंडे पर भी चर्चा की जाएगी, जिनमें प्रमुख रूप से नौ राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति पर विचार किया जाना और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेना शामिल है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News