नई दिल्ली, 7 नवंबर (khabarwala24) । भारती एयरटेल के शेयरों में शुक्रवार के कारोबारी दिए एक बड़ी ब्लॉक डील के बाद लगभग 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी के शेयर ने इंट्रा-डे ट्रेडिंग में 4.48 प्रतिशत की गिरावट के बाद 2,001 रुपए का निचला स्तर छुआ है। इस ब्लॉक डील के तहत 5.1 करोड़ शेयर बिके हैं।
सिंगापुर टेलीकम्युनिकेशंस (सिंगटेल) के मालिकाना हक वाली प्रमोटर इकाई पेस्टल लिमिटेड लगभग 0.8 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची है, जिसे 10,300 करोड़ रुपए में बेचा गया है।
डील 2,030 रुपए प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर हुई है, जो कि कंपनी के शेयर की पिछली बंद कीमत 2,094.90 रुपए की तुलना में 3 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट है। इस ब्लॉक डील के लिए ब्रोकर के तौर पर जेपी मॉर्गन ने काम किया है।
इससे पहले भी इस वर्ष मई में सिंगटेल ने भारती एयरटेल में अपनी लगभग 1.2 प्रतिशत प्रत्यक्ष हिस्सेदारी 2 अरब सिंगापुर डॉलर में बेच दी थी। सिंगटेल द्वारा यह कदम उसके परिसंपत्ति पोर्टफोलियो को बेहतर बनाने और शेयरधारकों के रिटर्न को बढ़ाने के लिए एक्टिव कैपिटल मैनेजमेंट के तहत उठाया गया था।
बीते कारोबारी दिन भारती एयरटेल का शेयर एनएसई पर 0.87 प्रतिशत की गिरावट के बाद 2,095 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ था। बीते एक महीने में कंपनी का शेयर 3.68 प्रतिशत बढ़ा है।
इससे पहले, टेलीकॉम दिग्गज भारती एयरटेल ने वित्त वर्ष 26 की सितंबर तिमाही के लिए अपने मजबूत नतीजों की घोषणा की थी। कंपनी का ईबीआईटीडीए बढ़कर 29,500 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जो कि बीते वर्ष की तुलना में 35 प्रतिशत की वृद्धि थी।
कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 52.7 प्रतिशत बढ़कर 6,791 करोड़ रहा, जो कि तिमाही आधार पर 14.2 प्रतिशत की वृद्धि थी। कंपनी का रेवेन्यू 25.7 प्रतिशत चढ़कर 52,145 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो कि वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही के 41,473 करोड़ रुपए दर्ज किया गया था।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


