नई दिल्ली, 1 दिसंबर (khabarwala24)। आज के डिजिटल युग में भला कंप्यूटर से कौन रूबरू नहीं होगा? इस पर हर हाथ खिटपिट करता है। शिक्षा, मनोरंजन, बिजनेस, या स्वास्थ्य, आज कंप्यूटर के बिना ये काम असंभव हैं। की-बोर्ड पर उंगलियां चलती हैं और स्क्रीन चमक उठता है। ये जादू ही तो है।
ठीक यही जादू 24 साल पहले 2 दिसंबर 2001 को भारतीय कंपनी एनआईआईटी ने पूरे देश को दिखाया था, जब उसने अपनी 20वीं सालगिरह पर ‘विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस’ की शुरुआत की थी। उस दिन दिल्ली में संसद भवन के सेंट्रल हॉल में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सामने सांसदों को कंप्यूटर चलाना सिखाया गया था। उस दिन देश के नीति-निर्माताओं ने पहली बार माउस पकड़ा था।
एनआईआईटी ने ये दिन इसलिए शुरू किया, क्योंकि एक सर्वे ने चौंकाने वाला सच बताया था। दुनिया भर में कंप्यूटर इस्तेमाल करने वाले लोगों में ज्यादातर पुरुष थे। महिलाएं और बच्चे, खासकर ग्रामीण इलाकों के निवासी, डिजिटल दुनिया से काफी दूर थे।
आज के समय में देश के साथ दुनिया डिजिटल छलांग लगा रही है, तब ये दिन और भी खास हो जाता है। एक क्लिक से सरकारी योजनाएं घर पहुंच रही हैं; गांव हो या शहर, लोग ऑनलाइन बिजनेस कर रहे हैं। स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई भी हो रही है। बच्चे यूट्यूब पर पढ़ रहे हैं।
कंप्यूटर साक्षरता दिवस का उद्देश्य बड़ा है। आज के समय में भी लाखों लोग ऐसे हैं जो ‘लॉग-इन’ शब्द से अनजान हैं। विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस इन्हीं लोगों को जागरूक करता है।
विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस दुनिया के उस बड़े हिस्से तक कंप्यूटर की रोशनी पहुंचाने की कोशिश है, जो इससे अंजान हैं। इस दिन मुफ्त वर्कशॉप, कैंप और क्लास के जरिए लोगों को कंप्यूटर चलाना सिखाया जाता है, ताकि उनका डर दूर हो और दिलचस्पी जगे। ट्रेनर का फोकस इस पर होता है कि वह सामने वाले को बता सकें कि बस एक क्लिक से जिंदगी बदल सकती है, यही इस दिन का असली मकसद है। कंप्यूटर सीखने पर बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।















