नोएडा, 17 सितंबर (khabarwala24)। एनसीआर में बुधवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। सुबह से जहां लोगों ने तेज धूप और उमस का सामना किया, वहीं दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल घिर आए और हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत दी।
मौसम विभाग की ओर से इस दिन के लिए किसी भी प्रकार की बारिश की चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया गया था। विभाग के अनुसार 17 से 22 सितंबर तक मौसम सामान्य रहेगा और अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री तक दर्ज किया जाएगा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 से 20 सितंबर तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है, जबकि 21 और 22 सितंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। इन दिनों के लिए किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, तापमान और अधिक आर्द्रता के चलते उमस बनी रहेगी।
गौरतलब है कि बीते दो दिनों से एनसीआर में भारी ह्यूमिडिटी के कारण लोग परेशान थे। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडी हवाओं ने थोड़ी राहत जरूर दी, लेकिन दिन के समय तेज धूप और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। बुधवार दोपहर हुई हल्की बारिश ने इस उमस को कुछ हद तक कम कर दिया और मौसम सुहावना बना दिया।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सितंबर के मध्य में बारिश से थोड़ी ठंडक महसूस होती है, लेकिन मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। डॉक्टरों की मानें तो इस समय फ्लू और वायरल बुखार के मामले भी बढ़ने लगते हैं। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने और खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है।
–khabarwala24
पीकेटी/एएस
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


