भारत के रक्षा बजट में जबरदस्त इजाफा, 2013-14 की तुलना में ढाई गुना की बढ़ोतरी

New Delhi (khabarwala24.com) :  India Defense Budget बीते सालों में भारत ने अपनी रक्षा तैयारियों को मजबूत करने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। साल 2013-14 में जहां देश का रक्षा बजट (Defense Budget) 2.53 लाख करोड़ था। वहीं अब 2025-26 तक यह बढ़कर 6.81 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह बढ़ोतरी न सिर्फ […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

New Delhi (khabarwala24.com) :  India Defense Budget बीते सालों में भारत ने अपनी रक्षा तैयारियों को मजबूत करने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। साल 2013-14 में जहां देश का रक्षा बजट (Defense Budget) 2.53 लाख करोड़ था। वहीं अब 2025-26 तक यह बढ़कर 6.81 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह बढ़ोतरी न सिर्फ राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर भारत की गंभीरता को दर्शाती है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम भी मानी जा रही है। रक्षा क्षेत्र में यह प्रगति अब केवल देश की सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं रही, बल्कि भारत को दुनिया के सामने एक भरोसेमंद रक्षा निर्यातक के रूप में भी स्थापित कर रही है।

भारत कई देशों को रक्षा उपकरण निर्यात कर रहा 

रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत अब कई देशों को रक्षा उपकरण और तकनीकें निर्यात कर रहा है। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियानों की वजह से देश में रक्षा क्षेत्र में निजी निवेश बढ़ा है और रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं।

- Advertisement -

देश की आर्थिक तरक्की में भूमिका निभा रही है 

विशेषज्ञों का मानना है कि रक्षा बजट (Defense Budget) में यह बढ़ोतरी केवल सुरक्षा की दृष्टि से नहीं, बल्कि देश की आर्थिक तरक्की में भी अहम भूमिका निभा रही है। रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता से आयात पर निर्भरता घटेगी, जिससे विदेशी मुद्रा की बचत भी होगी।

कुछ सालों से लगातार सैन्य ताकतों को बढ़ा रहा 

पिछले कुछ सालों से भारत लगातार अपनी सैन्य ताकतों में इजाफा भी कर रहा है। फिर चाहे वो राफेल डील हो या कोई और हो। सरकार का मानना है कि रणनीतिक सुधारों, निजी कंपनियों की भागीदारी और तकनीकी नवाचारों के कारण भारत में स्वदेशी रक्षा उत्पादन को नई रफ्तार मिली है।

दुश्मन की सेना खदेड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ते

भारत अपनी सेनाओं को अत्याधुनिक हथियारों से लैस करने में बिल्कुल भी पीछे नहीं हट रहा है। वर्तमान में भारत के पास कई ऐसे घातक हथियार हैं जो दुश्मन की सेना को खदेड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ सकते। मौजूदा समय में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था।

- Advertisement -

आतंकियों और उनके आकाओं पर कड़ा प्रहार 

भारत ने आतंकियों और उनके आकाओं पर कड़ा प्रहार किया जिससे पाकिस्तान तिलमिला गया। भारत ने बिना पाकिस्तान सेना को कोई नुकसान पहुंचाए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया, लेकिन पाकिस्तान उकसावे की कार्रवाई करने लगा। ऐसे में भारत भी पीछे नहीं हटा और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News