टोंक, 19 सितंबर (khabarwala24)। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई है। राजस्थान के टोंक जिले के 28 केंद्रों पर परीक्षा जारी है। इस परीक्षा के लिए 66,240 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
राजस्थान की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में शुमार इस परीक्षा के लिए 66,240 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा तीन दिनों (19 से 21 सितंबर) तक छह पालियों में संपन्न होगी।
प्रशासन ने पारदर्शिता और निगरानी सुनिश्चित करने के लिए 47 ऑब्जर्वर, 1,350 वीक्षक और 5 सतर्कता दलों की तैनाती की है।
परीक्षा समन्वयक एडीएम रामरतन सौकरिया ने बताया कि परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई। अभ्यर्थियों को प्रत्येक पाली में दो घंटे पूर्व (सुबह 8 बजे से) केंद्रों में प्रवेश की अनुमति दी गई, जबकि पहली पाली की परीक्षा के लिए सुबह 9 बजे गेट बंद कर दिए गए। शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली पाली की परीक्षा का समय निर्धारित रहा और द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक रही। प्रत्येक पाली में 11,040 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा के मद्देनजर जिला मुख्यालय पर 28 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 9 राजकीय और 19 निजी कॉलेज तथा स्कूल शामिल हैं। राजकीय केंद्रों पर एक-एक ऑब्जर्वर, जबकि निजी केंद्रों पर दो-दो ऑब्जर्वर तैनात हैं। पेपर वितरण के लिए प्रति पाली 14 पेपर कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा, जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
बता दें कि परीक्षा केंद्रों पर प्रभावी निगरानी के लिए 5 सतर्कता दलों का गठन किया गया है। कुल 1,350 वीक्षक परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं।
एडीएम सौकरिया ने कहा कि सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हैं और किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, फोटो आईडी और अन्य दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


