अटल इनोवेशन मिशन की पहल ‘मेगा टिंकरिंग डे’ इंडिया बुक और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुई दर्ज

नई दिल्ली, 15 सितंबर (khabarwala24)। नीति आयोग द्वारा सोमवार को दी गई जानकारी के अनुसार, अटल इनोवेशन मिशन ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी प्रमुख पहल मेगा टिंकरिंग डे 2025 को प्रतिष्ठित इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करवाया है। यह एक ही दिन में किसी टिंकरिंग एक्टिविटी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 15 सितंबर (khabarwala24)। नीति आयोग द्वारा सोमवार को दी गई जानकारी के अनुसार, अटल इनोवेशन मिशन ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी प्रमुख पहल मेगा टिंकरिंग डे 2025 को प्रतिष्ठित इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करवाया है। यह एक ही दिन में किसी टिंकरिंग एक्टिविटी में भाग लेने वाले छात्रों की अधिकतम संख्या का एक नया रिकॉर्ड है।

इस रिकॉर्ड की आधिकारिक पुष्टि और औपचारिक घोषणा सोमवार को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स दोनों द्वारा की गई। यह मान्यता भारत के युवाओं में इनोवेशन और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के एआईएम के मिशन का प्रमाण है।

नीति आयोग के अनुसार, 12 अगस्त, 2025 को देश भर के स्कूलों में वर्चुअल और एक साथ आयोजित इस कार्यक्रम में 9467 एटीएल सुसज्जित स्कूलों के 4,73,350 छात्रों ने भाग लिया। उन्होंने अपनी प्रयोगशालाओं में उपलब्ध रोजमर्रा की सामग्री का इस्तेमाल कर एक डीआईवाई वैक्यूम क्लीनर डिजाइन और निर्माण करने की एक व्यावहारिक परियोजना में भाग लिया। यह एक्टिविटी ऑनलाइन स्ट्रीम किए गए एक स्टेप-बाय-स्टेप इंट्रक्शनल सेशन द्वारा की गई।

इस मौके पर अटल इनोवेशन मिशन के मिशन निदेशक दीपक बागला ने कहा, “मेगा टिंकरिंग डे केवल एक रिकॉर्ड नहीं है, यह एक आंदोलन है। यह हमारे युवा इनोवेटर्स की सामूहिक ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है, जो देश के सुदूर कोनों से लेकर इसके व्यस्त शहरों तक, सीखने, सृजन और सहयोग के लिए एक साथ आए। दुनिया के किसी भी अन्य देश ने अपने स्कूल इकोसिस्टम में इस पैमाने पर इनोवेशन को गति नहीं दी है। यह रिकॉर्ड दर्शाता है कि जब आप सही उपकरण, मार्गदर्शन, प्रेरणा और नेतृत्व प्रदान करते हैं, तो भारत के बच्चे कल की दुनिया को नया आकार देने में सक्षम बनते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि यह पहल पीएम मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जहां इनोवेशन और युवा शक्ति भारत की विकास गाथा का आधार हैं।

बागला ने कहा, “भारत का भविष्य हमारी कक्षाओं में निर्मित हो रहा है और अटल टिंकरिंग लैब्स के माध्यम से, हम छात्रों को न केवल तकनीकी कौशल से सुसज्जित कर रहे हैं, बल्कि बड़े सपने देखने, अलग सोचने और वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का समाधान करने की मानसिकता भी प्रदान कर रहे हैं।”

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News