Shoghi Hill Station : सिटी ऑफ टेंपल नाम से विख्यात है ये छोटा सा हिल स्टेशन, दिल्ली से चार घंटे की दूरी पर है स्थित

Khabarwala 24 News New Delhi : Shoghi Hill Station अगर आप भी गर्मी और बढ़े हुए तापमान से परेशान हैं और किसी ठंडे हिल स्टेशन की तलाश में हैं तो दिल्ली से महज 4 घंटे की दूरी पर ऑफबीट हिल स्टेशन की सैर पर जा सकते हैं। चिलचिलाती धूप और गर्मी में यहां राहत पाने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Shoghi Hill Station अगर आप भी गर्मी और बढ़े हुए तापमान से परेशान हैं और किसी ठंडे हिल स्टेशन की तलाश में हैं तो दिल्ली से महज 4 घंटे की दूरी पर ऑफबीट हिल स्टेशन की सैर पर जा सकते हैं। चिलचिलाती धूप और गर्मी में यहां राहत पाने के लिए दिल्ली वाले जा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में कई हिल स्टेशन हैं, जहां आप गर्मियों के मौसम में जा सकते हैं। दिल्ली से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई हिल स्टेशन कुछ घंटों की दूरी पर ही स्थित हैं। इसके अलावा शोघी में हनुमान मंदिर, जाखू हिल, काली मंदिर, कंडाघाट जैसे कई पुराने मंदिर मौजूद हैं।

सिटी ऑफ टेंपल भी (Shoghi Hill Station)

शिमला मनाली से अलग इस हिल स्टेशन की खूबसूरती तो आपको भाएगी ही, साथ ही यहां का मुख्य आकर्षण आपको बार-बार आने के लिए प्रेरित करेगा। दिल्ली से शोघी हिल स्टेशन 4 घंटे की दूरी पर है। यह हिमाचल प्रदेश की गोद में बसा हुआ खूबसूरत शहर है। शोघी हिल स्टेशन को सिटी ऑफ टेंपल भी कहते हैं। यहां 250 साल पुराना तारा देवी मंदिर स्थित है।

प्रकृति का करिश्मा (Shoghi Hill Station)

इतना ही नहीं, इस हिल स्टेशन पर ग्लेन वन में धुएं से भरी पहाड़ियों से घिरा चैडविक फॉल्स है, जो कि जन्नत का अहसास करता है। इस वाॅटर फाल की खूबसूरती पर्यटकों को बार-बार यहां आने के लिए विवश कर सकती है। शोघी घूमने जाएं तो गिल्बर्ट ट्रेल की सैर भी करें। यह प्रकृति प्रेमियों की पसंदीदा जगह है, जहां प्रकृति का करिश्मा देखने को मिल सकता है।

सुहाना रहता मौसम (Shoghi Hill Station)

खास बात ये हैं कि शोघी सिर्फ अपने पर्यटन स्थलों के लिए ही नहीं, बल्कि खेती या बागवानी के लिए भी मशहूर है। शोघी में कई तरह के फल उगाए जाते हैं। ताजे फलों के जूस यहां कहीं भी मिल जाएगा। आप शोघी के बागानों में भी घूम सकते हैं। सालभर शोघी हिल स्टेशन का मौसम सुहाना रहता है। हालांकि नवंबर से जनवरी तक यहां बर्फ का आनंद उठाया जा सकता है। गर्मी से बचने के लिए फरवरी से जून के महीने में आना बेहतर समय हो सकता है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News