अमरावती, 18 सितंबर (khabarwala24)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को विधानसभा में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सही समय, सही जगह और सही नेतृत्व के साथ प्रधानमंत्री मोदी देश की संपत्ति हैं।
चंद्रबाबू नायडू ने कहा, “अगर घर में एक अच्छा इंसान हो, गांव के लिए एक अच्छा नेता हो, अपने क्षेत्र के लिए एक अच्छा विधायक हो और राज्य के लिए एक अच्छा नेता हो तो सब ठीक हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की संपत्ति हैं। अगर नेता अच्छा हो तो कुछ भी किया जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत अभूतपूर्व प्रगति कर रहा है।”
उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक मंच पर अपनी स्थिति को मजबूत कर रहा है, जिसका उदाहरण ‘ऑपरेशन सिंदूर’ है। अमेरिका जैसे देश भी भारत के साथ संबंधों को बेहतर करने के लिए उत्सुक हैं, जो पीएम मोदी की बुद्धिमत्ता और कूटनीतिक कौशल का परिणाम है।
उन्होंने कहा, “हमारे देश में ऑपरेशन सिंदूर देखा। अब अमेरिका भी हमारे साथ संबंध सुधारना चाहता है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुद्धिमत्ता है। राष्ट्रीय हित व्यक्तिगत हितों से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। मेरी इच्छा है कि भारत भारत विश्व में नंबर एक बने।”
सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि वैश्विक विकास दर जहां 3-4 प्रतिशत है, वहीं भारत 7-8 प्रतिशत की विकास दर के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत जल्द ही दोहरे अंकों की विकास दर हासिल करने वाला एकमात्र देश होगा।
उन्होंने आगे कहा कि कम कर से खर्च बढ़ेगा, जिससे मांग, उत्पादन और रोजगार में वृद्धि होगी। इससे कर आधार का विस्तार होगा और भविष्य में करों में और कटौती संभव हो सकेगी। केंद्र और राज्य की डबल इंजन वाली सरकार गरीबों और मध्यम वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं।
उन्होंने कहा कि दूध, पनीर और दही जैसी दैनिक उपभोग की वस्तुएं अब शून्य कर श्रेणी में आ गई हैं, जबकि आवश्यक वस्तुओं पर कर में उल्लेखनीय कमी आई है। मक्खन, घी और अन्य उत्पादों पर भी कर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा कवरेज 19 प्रतिशत से बढ़कर 64 प्रतिशत हो गया है, जबकि एसी, कार और रेफ्रिजरेटर जैसी विलासिता की वस्तुओं पर कर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


