नोटबंदी में बुरी तरह प्रभावित हुआ बिजनेस, 60 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में सामने आया राज कुंद्रा का बयान

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (khabarwala24)। 60 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा से लगातार आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) पूछताछ कर रही है।बीते दिन शिल्पा से मामले में 5 घंटे तक उनके घर पर पूछताछ की गई थी, लेकिन अब राज कुंद्रा का जांच के दौरान दिया बयान सामने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (khabarwala24)। 60 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा से लगातार आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) पूछताछ कर रही है।

बीते दिन शिल्पा से मामले में 5 घंटे तक उनके घर पर पूछताछ की गई थी, लेकिन अब राज कुंद्रा का जांच के दौरान दिया बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि नोटबंदी की वजह से उनका परिवार कर्जे में आ गया।

- Advertisement -

मुंबई पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) से पूछताछ के दौरान राज कुंद्रा ने बताया कि नोटबंदी के कारण उनके कारोबार को भारी नुकसान हुआ था। इलेक्ट्रिकल और घरेलू उपकरणों का बिजनेस करने वाली उनकी कंपनी को नुकसान झेलना पड़ा, जिसकी वजह से वे कर्ज की 60 करोड़ रुपए की रकम चुकाने में असमर्थ रहे।

बता दें कि राज कुंद्रा से जांच एजेंसी ने दूसरी बार पूछताछ की है। अधिकारियों ने बताया कि कुंद्रा को आने वाले हफ्तों में फिर से समन किया जाएगा।

इससे पहले बॉम्बे कोर्ट ने भी मामले पर सख्त टिप्पणी की थी। शिल्पा के वकील ने कोर्ट से कोलंबो जाने की परमिशन मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने पूछा कि क्या इवेंट का इनविटेशन आया है। वकील ने कहा कि जब तक कोर्ट से इजाजत नहीं मिलेगी, तब तक इनविटेशन नहीं मिलेगा। ऐसे में कोर्ट ने कहा कि पहले 60 करोड़ की धोखाधड़ी की रकम को भरें और फिर इस बारे में विचार करेंगे। कोर्ट ने साफ कर दिया कि एक्ट्रेस मामले के सुलझ जाने तक देश छोड़कर नहीं जा सकतीं। अब मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को होगी।

- Advertisement -

धोखाधड़ी मामले में राज कुंद्रा ने बिपाशा बसु, नेहा धूपिया और एकता कपूर को भी प्रोफेशनल तौर पर पैसे देने की बात कही थी।

इसी बीच, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने करवाचौथ की प्यारी झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। शिल्पा ने सोशल मीडिया पर अपने मेहंदी डिजाइन को फ्लॉन्ट किया है, जिसमें छोटे-छोटे कमल के फूल बने हुए हैं। एक्ट्रेस ने हाथ और पैर दोनों पर मेहंदी लगवाई है। जबकि दूसरी वीडियो में शिल्पा ने अपनी सरगी की झलकियां दिखाई हैं, जिसमें खजूर और ढेर सारी मिठाई रखी है। बता दें कि पंजाब में करवाचौथ के दिन ब्रह्म मुहूर्त में सरगी खाने की परंपरा है। ये सरगी घर की बड़ी महिला देती हैं।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News