नई दिल्ली, 26 सितंबर (khabarwala24)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फार्मास्यूटिकल सेक्टर पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है, जो 1 अक्टूबर से लागू हो जाएगा।
इस फैसले पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत सीधे शब्दों में कहा है कि भारत के हितों से कभी समझौता नहीं होगा। जहां तक फार्मा का सवाल है, कोविड महामारी में भारत ने दुनिया को दवाइयां भेजीं, सिर्फ मदद के लिए। टैरिफ लगे या न लगे, हमारी फार्मा इंडस्ट्री पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मोदी सरकार हर चुनौती का सामना करने को तैयार है।”
प्रवीण खंडेलवाल ने जोर देकर कहा कि भारत की फार्मा क्षमता वैश्विक स्तर पर अग्रणी है और सरकार निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाएगी।
महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए खंडेलवाल ने कहा, “2014 से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण का नया दौर शुरू हुआ है। आज देशभर में महिला उद्यमी आगे आ रही हैं। लखपति दीदी योजना जैसी स्कीम्स से करोड़ों महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं।”
उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी 9 करोड़ महिलाओं ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट में लक्ष्य को 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ लखपति दीदीयों की घोषणा की थी।
प्रवीण खंडेलवाल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस-आरजेडी का बिहार में जनाधार खिसक चुका है। वे क्षेत्रीय विभाजन की राजनीति कर रहे हैं, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में समावेशी विकास हो रहा है। महिलाएं अब पुरुषों के बराबर योगदान दे रही हैं, चाहे उत्तर हो या दक्षिण।”
बेंगलुरु में 25 सितंबर को हिंदी दिवस कार्यक्रम के दौरान कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
इस घटना पर प्रवीण खंडेलवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “हिंदी हमारे देश के माथे की बिंदी है। हिंदी की कोई प्रतियोगिता नहीं है। पीएम मोदी के नेतृत्व में सभी भारतीय भाषाओं का समान सम्मान हो रहा है। ऐसे में कोई शरारती तत्व हिंदी कार्यक्रम बिगाड़ने की कोशिश करे, तो ऐसे लोगों को दंडित किया जाए और उन्हें कानून का सामना करना पड़े।”
प्रवीण खंडेलवाल ने जोर दिया कि भाषाई सद्भाव देश की एकता के लिए जरूरी है।
रायबरेली से कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को एक भड़काऊ बयान मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से तगड़ा झटका लगा है, जिस पर प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि राहुल गांधी कानून से ऊपर नहीं है। कानून का सामना उन्हें भी करना पड़ेगा और कानून में जो भी दंड होगा, वह न्यायाधीश तय करेंगे।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


