Mukhtar Ansari Yogi Adityanath मुख्तार अंसारी की मौत के बाद वायरल हो रहा है सीएम योगी का भाषण, जानिए माफियाओं पर क्या बोले थे सीएम?

Khabarwala 24 News New Delhi: Mukhtar Ansari Yogi Adityanath माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है। बांदा की जेल में तबियत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि दिल का दौरा पड़ने […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Mukhtar Ansari Yogi Adityanath माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है। बांदा की जेल में तबियत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हुई है। वहीं मुख्तार की मौत के बाद पूरे यूपी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर सीएम योगी का एक पुराना वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।

विधानसभा में क्या बोले थे सीएम योगी ? (Mukhtar Ansari Yogi Adityanath)

सत्ता में आने के बाद से ही सीएम योगी के निशाने पर माफिया, डॉन और गैंगस्टर हैं। कई बार सीएम योगी अपराधियों को अपराध छोड़ने या प्रदेश छोड़ने की चेतावनी दे चुके हैं। विधान सभा में भी सीएम योगी माफियाओं को मिट्टी में मिला देने की बात कह चुके हैं। अब जब मुख्तार अंसारी की मौत हुई है तो सीएम का पुराना वीडियो वायरल है।

वीडियो हो रहा वायरल (Mukhtar Ansari Yogi Adityanath)

Mukhtar Ansari Yogi Adityanath वीडियो में सीएम योगी आदित्यनाथ विधानसभा में कह रहे हैं कि हाउस में कह रहा हूं। इस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे जितने माफिया हैं उनको मिट्टी में मिलाने का काम करेंगे।आपको बता दें कि सीएम योगी ने यह बयान तब दिया था जब प्रयागराज में एक शूटआउट में एक वकील की हत्या की गई थी। दिन दहाड़े हुई हत्या से प्रदेश में सनसनी मच गई थी। इसको लेकर विपक्ष सदन में हंगामा कर रहा था, तभी सीएम योगी ने यह बयान दिया था।

Mukhtar Ansari Yogi Adityanath हालांकि सीएम योगी का बयान सीधे अतीक अहमद की तरफ इशारा माना गया था, हालांकि माफिया और डॉन मुख्तार की मौत हुई है तो उनका यह बयान वायरल हो रहा है। वहीं मुख्तार अंसारी की मौत के बाद जमकर राजनीति हो रही है। सवाल उठाया जा रहा है कि जब अंसारी ने दावा किया था कि उसके खाने में जहर मिलाया जा रहा है तो इसकी जांच

Mukhtar Ansari Yogi Adityanath मुख्तार अंसारी की मौत के बाद एक तरफ कुछ लोग खुशी मना रहे हैं तो दूसरी तरफ ऐसे लोग भी हैं जो कानून व्यवस्था और सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि हर हाल में और हर स्थान पर किसी के जीवन की रक्षा करना सरकार का सबसे पहला दायित्व और कर्तव्य होता है। जेल, थाने में बंद रहने के दौरान, कोर्ट या अस्पताल के जाते समय, झूठी मुठभेड़ और एक्सीडेंट दिखाकर कैदी की मौत सरकारों और न्यायिक प्रक्रिया से लोगों का विश्वास उठा देगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News