LPG Cylinder सितंबर के पहले दिन आम लोगों को लगा महंगाई का झटका, 39 रुपये बढ़ गए एलपीजी सिलेंडर के दाम, जानिए अपने शहर के ताजे रेट

Khabarwala 24 News New Delhi: LPG Cylinder नए महीने की पहली तारीख को ही आम लोगों को महंगाई का नया झटका लग गया है। सरकारी तेल व गैस विपणन कंपनियों ने आज 1 सितंबर, रविवार से एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगे […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: LPG Cylinder नए महीने की पहली तारीख को ही आम लोगों को महंगाई का नया झटका लग गया है। सरकारी तेल व गैस विपणन कंपनियों ने आज 1 सितंबर, रविवार से एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगे हो गए हैं। राहत की बात है कि घरेलू इस्तेमाल वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आज से इन ग्राहकों पर बढ़ा बोझ (LPG Cylinder)

सरकारी तेल कंपनियों के द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आज से देश के विभिन्न शहरों में एलपीजी सिलेंडरों के दाम में लगभग 39 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी की गई है। हालांकि यह बढ़ोतरी सिर्फ 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के लिए है। घरेलू इस्तेमाल वाले एलपीजी सिलेंडरों के दाम में इस बार भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आज से ये दाम (LPG Cylinder)

ताजी बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम 1691.50 रुपये हो गए हैं। इससे पहले अगस्त महीने में भी 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 8-9 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. यानी लगातार दूसरे महीने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए हैं। ताजी बढ़ोतरी के बाद कोलकाता में आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1802.50 रुपये में मिलेंगे। मुंबई के लोगों को इस बड़े सिलेंडर के लिए अब 16444 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि चेन्नई में इनकी कीमतें अब 1855 रुपये होंगी।

4 माह कटौती के बाद बढ़ने लगे दाम (LPG Cylinder)

19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों के दाम में लगातार चार महीने से कटौती हो रही थी, लेकिन अब दो महीने से भाव बढ़ रहे हैं। अगस्त से पहले 1 जुलाई को 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में लगभग 30 रुपये की कटौती की गई थी। जून में 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडरों के दाम में 19 रुपये की कटौती की गई थी। वहीं 1 मई से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के भाव में 19 रुपये की कमी आई थी।

घरेलू सिलेंडरों के दाम नहीं बदले (LPG Cylinder)

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दाम में मार्च के बाद कोई बदलाव नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस समय महिला दिवस (8 मार्च 2024) के मौके पर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती का ऐलान किया था। उससे एक दिन पहले 7 मार्च को भी मोदी सरकार ने एलपीजी सिलेंडरों के मामले में आम लोगों को राहत दी थी। तब कैबिनेट ने पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 31 मार्च 2025 तक 300 रुपये सब्सिडी देने का ऐलान किया था। उसके बाद से 14 किलो वाले सिलेंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News