केंद्र सरकार इंडिगो की सेवाओं में रुकावट को लेकर गंभीर, जल्द सामान्य होंगे हालात : केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल

नई दिल्ली, 6 दिसंबर (khabarwala24)। इंडिगो एयरलाइंस रद्द होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस बीच शनिवार को नागरिक उड्डयन और सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि केंद्र सरकार इंडिगो की सेवाओं में रुकावट को गंभीरता से लिया है।मुरलीधर मोहोल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “केंद्र सरकार […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 6 दिसंबर (khabarwala24)। इंडिगो एयरलाइंस रद्द होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस बीच शनिवार को नागरिक उड्डयन और सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि केंद्र सरकार इंडिगो की सेवाओं में रुकावट को गंभीरता से लिया है।

मुरलीधर मोहोल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “केंद्र सरकार ने इंडिगो की सेवाओं में रुकावट के कारण यात्रियों को हुई परेशानी को बहुत गंभीरता से लिया है। डीजीसीए के एफडीटीएल आदेशों को तुरंत प्रभाव से रोक दिया गया है। एयर सेफ्टी से समझौता किए बिना और यात्रियों के हितों की सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए मंत्रालय में एक 24×7 कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।”

उन्होंने लिखा, “भारत सरकार ने इस रुकावट की उच्च-स्तरीय जांच कराने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार हालात सामान्य करने के लिए पूरी तेजी से काम कर रही है। हमें भरोसा है कि अगले कुछ दिनों में फ्लाइट ऑपरेशन स्थिर हो जाएंगे और जल्द से जल्द पूरी तरह से सामान्य हो जाएंगे।”

नागर विमानन मंत्रालय ने उड़ानों, खासकर इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों में जारी व्यवधान को दूर करने के लिए तत्काल कदम उठाए हैं। डीजीसीए के उड़ान ड्यूटी समय सीमा (एफडीटीएल) आदेशों को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। हवाई सुरक्षा से समझौता किए बिना यह निर्णय पूरी तरह से यात्रियों, खासकर वरिष्ठ नागरिकों, छात्रों, मरीजों और अन्य लोगों के हित में लिया गया है जो आवश्यक आवश्यकताओं के लिए समय पर हवाई यात्रा पर निर्भर हैं।

इसके अलावा सामान्य विमान सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल करने और यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए कई परिचालन उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के तत्काल कार्यान्वयन के आधार पर हमें उम्मीद है कि जल्द उड़ान कार्यक्रम स्थिर होने लगेंगे और सामान्य हो जाएंगे। अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में सेवाओं की पूर्ण बहाली हो जाएगी।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News