Indian Military Response आज बहुत बुरा फंसा पाकिस्तान, भारतीय जाबांज सेना ने इन 7 ठिकानों का किया काम तमाम

Khabarwala 24 News New Delhi : Indian Military Response पिछले 24 घंटों के दौरान पाक की तरफ से भारत की 26 जगहों पर हमला करने की कोशिश की गई है। भारतीय सेना की तरफ से इसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया। यही कारण है कि अब वह बुरी तरह फंसता नजर आ रहा है। दरअसल, पाकिस्तान […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Indian Military Response पिछले 24 घंटों के दौरान पाक की तरफ से भारत की 26 जगहों पर हमला करने की कोशिश की गई है। भारतीय सेना की तरफ से इसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया। यही कारण है कि अब वह बुरी तरह फंसता नजर आ रहा है। दरअसल, पाकिस्तान अपनी छुपकर हमला करने की हरकत से बाज नहीं आ रहा है। जवाब में भारतीय सेना ने पाक के 7 ठिकानों का काम तमाम कर दिया है। इनमें 5 एयरबेस और 2 रडार बेस शामिल हैं। भारत के इस एक्शन के बाद पाकिस्तान डरा हुआ है। भारत की ये कार्रवाई पाकिस्तान के हमलों के बाद की गई है। भारत की तरफ से हुए हमले में पाकिस्तान का सियालकोट समेत 5 एयरबेस पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं।

सैनिकों की बड़ी तैनाती (Indian Military Response)

भारतीय सेना ने 5 एयरबेस और 2 रडार बेस को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। इनमें नूर खान, रहमियार खान, रफीकुई, मुरीद, सियालकोट एयर बेस शामिल हैं। इसके अलावा 2 रडार बेस सिस्टम भी तबाह किए हैं। पाकिस्तान ने नागरिक विमानों की आड़ लेकर अंतरराष्ट्रीय एयर रूट का गलत इस्तेमाल किया है। भारतीय विदेश मंत्री ने जानकारी में बताया कि पाकिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय विमान की आड़ का दुरुपयोग किया है। पाकिस्तान सीमा पर सैनिकों की बड़ी तैनाती कर रहा है।

- Advertisement -

ब्रह्मोस पूरी तरह सुरक्षित (Indian Military Response)

भारतीय अधिकारियों ने बताया कि S 400 , ब्रह्मोस के भंडार पूरी तरह सुरक्षित हैं। पाकिस्तान के सभी दावे झूठे हैं। पाकिस्तान इस तनाव भरे हालात में भी कई झूठे दावे कर रहा है। विदेश सचिव ने बताया कि जम्मू-कश्मीर और पंजाब में सिविलयन मारे जा रहे हैं। इसके साथ ही इमारतें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। जम्मू-कश्मीर में एक प्रशासनिक अधिकारी की मौत हुई है।

पाक कर रहा झूठे दावे (Indian Military Response)

भारत पाकिस्तान तनाव पर विदेश सचिव और रक्षा मंत्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेस की है। इसमें कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत पर मिसाइल अटैक कर रहा है। उसने हाईस्पीड मिसाइल का यूज कर उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज एयरबेस में हमला किया, जिसमें हमें नुकसान पहुंचा है। विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने AFS सिरसा और AFS सूरतगढ़ के शनिवार सुबह के फोटो दिखाएं और कहा कि ये सभी पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News