CLOSE AD
-Advertisement-

आरजेडी में माता-पिता तो जेजेडी के पोस्टरों में उनकी तस्वीरें कैसे रह सकती हैं: तेजप्रताप यादव

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

पटना, 27 सितंबर (khabarwala24)। जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी के पोस्टरों में माता-पिता, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की तस्वीरें न होने पर स्पष्टीकरण दिया।

तेजप्रताप यादव ने कहा कि मेरे माता-पिता राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से हैं। मैं अपनी पार्टी के पोस्टरों पर उनकी तस्वीरें कैसे लगा सकता हूं?

- Advertisement -

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी के पोस्टरों में मेरे माता-पिता की तस्वीर कैसे हो सकती है, क्योंकि वे दूसरी पार्टी में हैं? उनकी तस्वीर तो उनकी पार्टी में होनी चाहिए।

राजद नेता तेजस्वी यादव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी के आवास पर जो होर्डिंग्स लगे हैं, उनमें भी माता-पिता की तस्वीरें नहीं हैं। उनसे जाकर पूछिए कि उनकी तस्वीरें क्यों गायब हैं।

- Advertisement -

तेज प्रताप ने कहा कि वे अपने माता-पिता का सम्मान करते हैं, जो उनके दिल में हैं। उन्होंने राजद नेता राहुल तिवारी के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि हम मां दुर्गा से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें सद्बुद्धि दें। उनकी बुद्धि खराब हो चुकी है। वे नीतीश कुमार के संपर्क में हैं। मेरी वजह से ही उन्हें राजद में टिकट मिला था।

जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के बारे में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलेगी, न कि केवल यादव समुदाय को। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा की शक्ति का उत्सव मनाया जाता है। महिलाएं समाज की अनोखी शक्ति हैं और उनका सम्मान होना चाहिए। हर राजनीतिक दल को उन्हें पहचान और सम्मान देना चाहिए।

- Advertisement -

हालांकि, उन्होंने महिलाओं को 10 हजार रुपए दिए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत चुनाव से पहले पैसा दिया जाएगा और चुनाव के बाद ले लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वे महुआ में एक पार्टी कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां कार्यकर्ता और समर्थक एकजुट होंगे। तेज प्रताप ने कहा कि हमारी पार्टी जब चुनाव लड़ेगी, तब इसकी घोषणा की जाएगी। संगठन में सभी वर्गों को जोड़ा जाएगा और महिलाओं को विशेष सम्मान दिया जाएगा।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

Breaking News