वाराणसी, 6 फरवरी (khabarwala24)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने संसद की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर फिर से गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी पूरे देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं।
समाचार एजेंसी khabarwala24 से बातचीत में मनोज तिवारी ने कहा, “महिलाओं को आगे करके विपक्ष के लोग आगे बढ़े थे। उन्हें पता था कि अगर कोई पीएम मोदी पर हमला करता है तो सामने से भी रिएक्शन होगा। यही राहुल गांधी चाहते हैं कि संसद में हिंसा हो, ताकि पूरे देश में हिंसा को फैलाया जा सके।” भाजपा सांसद ने कहा कि जो कृत दो दिन पहले विपक्ष के सदस्यों ने संसद में किया, तो क्या विपक्ष के लोग प्रधानमंत्री को मारना चाहते हैं?
मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को इस बात की तकलीफ है कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री की कुर्सी पर कैसे बैठ गए। लेकिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी को उस कुर्सी पर नहीं बैठाया है, बल्कि देश की जनता ने बैठाया है।
उन्होंने कहा, “अगर वे (विपक्ष) शांत रहेंगे तो देश में बजट की चर्चा होगी। सबको पता चलेगा कि वाराणसी बुलेट ट्रेन से जुड़ने वाला है। सिलीगुड़ी तक बुलेट ट्रेन जाने वाली है। देश में 7 नए रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे। हर जिले में स्किल सेंटर और गर्ल्स हॉस्टल होंगे। राहुल गांधी अच्छे बजट की चर्चा नहीं होने देना चाहते।”
भाजपा सांसद ने यह भी कहा कि अमेरिका के साथ डील में भारत ने अपनी शर्तों पर काम किया है। अमेरिका जैसे देश भारत की शर्तों के साथ डील के लिए आगे बढ़े हैं। इसके चर्चा होने से कांग्रेसियों को परेशानी है।
सांसद मनोज तिवारी ने जनकपुरी में गड्ढे में गिरने से एक बाइकर की मौत पर भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह घटना बहुत दुखद है, लेकिन ऐसे-ऐसे हजारों गड्ढे आम आदमी पार्टी अपने 10 साल के कार्यकाल में छोड़कर गई है। भाजपा की सरकार को दिल्ली में सिर्फ सालभर हुआ है।”
उन्होंने कहा कि 15 साल कांग्रेस और 10 साल आम आदमी पार्टी, इन दलों ने दिल्ली में इतने गड्ढे किए कि सुधारने में दो कार्यकाल का समय लगेगा। फिर भी हम लगातार कोशिश कर रहे हैं कि दिल्ली को ठीक किया जाए। फिर भी घटना बहुत दुखद है। मैं शोक व्यक्त करता हूं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


