पीएम मोदी के विजन को धरातल पर उतार रहा ओडिशा में बीसीपीपीईआर प्रोजेक्ट: संबित पात्रा

भुवनेश्वर, 7 फरवरी (khabarwala24)। ओडिशा में भुवनेश्वर–कटक–पुरी–पारादीप इकोनॉमिक रीजन (बीसीपीपीईआर) के लिए इकोनॉमिक डेवलपमेंट प्लान के लॉन्च का भारतीय जनता पार्टी के सांसद संबित पात्रा ने स्वागत किया है। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन की दिशा में एक अहम कदम बताया।संबित पात्रा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

भुवनेश्वर, 7 फरवरी (khabarwala24)। ओडिशा में भुवनेश्वर–कटक–पुरी–पारादीप इकोनॉमिक रीजन (बीसीपीपीईआर) के लिए इकोनॉमिक डेवलपमेंट प्लान के लॉन्च का भारतीय जनता पार्टी के सांसद संबित पात्रा ने स्वागत किया है। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन की दिशा में एक अहम कदम बताया।

संबित पात्रा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और विशेष रूप से नीति आयोग का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने पीएम मोदी के विजन को धरातल पर उतारने का काम किया है। उन्होंने बताया कि भुवनेश्वर–कटक–पुरी–पारादीप इकोनॉमिक रीजन को आगे बढ़ाने के लिए नीति आयोग द्वारा एक विस्तृत और व्यापक प्रारूप तैयार किया गया है। विकसित भारत के निर्माण और वर्ष 2036 तक विकसित ओडिशा के लक्ष्य को हासिल करने में यह क्षेत्र एक महत्वपूर्ण जोन की तरह कार्य करेगा। वर्तमान में राज्य की लगभग 19 प्रतिशत जीडीपी इसी जोन से आती है, जिससे इसकी आर्थिक अहमियत और भी स्पष्ट होती है।

- Advertisement -

भाजपा सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का स्पष्ट विजन है कि यह इकोनॉमिक रीजन ओडिशा के ग्रोथ इंजन के रूप में काम कर सकता है। इसी सोच के तहत आज इस परियोजना का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस दौरान नीति आयोग के अधिकारी, चारों क्षेत्रों के सांसद और विधायक मौजूद रहे, जिनकी उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने इस महत्वाकांक्षी प्रकल्प की शुरुआत की।

संबित पात्रा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भी आभार जताया और कहा कि इस बार के केंद्रीय बजट में सीईआर (सिटी इकोनॉमिक मॉड्यूल रीजन) मॉडल को शामिल किया गया है, जिसके तहत प्रत्येक मॉड्यूल के लिए 5 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसी बजटीय व्यवस्था के अंतर्गत भुवनेश्वर–कटक–पुरी–पारादीप इकोनॉमिक रीजन का समग्र विकास किया जाएगा।

पुरी से सांसद होने के नाते संबित पात्रा ने अपनी ओर से और पुरी की जनता की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ मंदिर और उसके आसपास वॉटर स्पोर्ट्स, बीच फ्रंट डेवलपमेंट, फिशरीज सेक्टर सहित कई क्षेत्रों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने एक बड़ी और दूरदर्शी परिकल्पना की है। इस परियोजना से न सिर्फ पुरी बल्कि पूरे ओडिशा को आर्थिक, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा, जिसके लिए पुरी की जनता प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त करती है।

- Advertisement -

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News