नई दिल्ली, 10 फरवरी (khabarwala24)। भाजपा सांसदों ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब को लेकर जो जानकारी दी थी, वह झूठी है।
भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने राहुल गांधी के बयान पर कहा, “राहुल गांधी एक कागज प्रमाणित करते हैं और जब पेंगुइन प्रकाशन ने मंगलवार को इस बात को साफ कह दिया कि हमने ऐसी कोई किताब नहीं प्रकाशित की है तो सबसे गलत और झूठ बोलने वाले व्यक्ति तो राहुल गांधी हैं। कांग्रेस जब तक उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाएगी, तब तक कांग्रेस का भविष्य में कुछ नहीं होने वाला है।”
उन्होंने कहा कि विपक्ष की संख्या सिर्फ 103 है? राहुल गांधी को विपक्ष के नेता के पद से हटा देना चाहिए, क्योंकि वो कब क्या बात करते हैं, उन्हें खुद भी नहीं पता रहता है। अब पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की किताब को लेकर जो उन्होंने जानकारी दी है, वो झूठी साबित हो रही है, क्योंकि पेंगुइन प्रकाशन ने इस पर सही जानकारी दे दी है।
भाजपा सांसद और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, “मैं कहूंगा कि यह पूरी तरह से प्लान किया गया था। प्रधानमंत्री के सामने इस तरह बैनर लेकर आना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से उल्लंघन है। दूसरी बात, प्रधानमंत्री के बाईं ओर का एरिया, गैलरी जहां से वह अपनी सीट तक पहुंचते हैं, वहां भी वे बैनर लेकर आए थे। यह सदन के नियमों का पूरी तरह से उल्लंघन था।”
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि सदन की गरिमा बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। हमारी पार्टी के सांसदों और मंत्रियों ने बहुत सब्र दिखाया और किसी भी तरह के टकराव से बचना सही समझा और इसे रोकने की कोशिश की। विपक्ष जिस तरह से काम कर रहा है, वह सही नहीं है। उसको जनता की समस्याओं का मुद्दा उठाना चाहिए, जिसे वह ध्यान नहीं दे रहा है।”
भाजपा सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा, “मैं कहना चाहूंगी कि जो कुछ भी हुआ है, वह बहुत गलत है। जब आप बोलने जाएंगे तो सभी महिलाएं आगे आएंगी और वेल में आ जाएंगी, और कोई भी असहज महसूस करेगा। जिस तरह से विपक्ष की महिला सांसदों का रवैया है, वह देश के लिए सही नहीं है।”
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


