भागलपुर, 3 फरवरी (khabarwala24)। बिहार विधानसभा में मंगलवार को वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। इस बजट को लेकर एनडीए सरकार का दावा है कि यह विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करेगा।
बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश ने इस बजट की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के विकास को नई रफ्तार देगा।
भागलपुर में मंत्री दीपक प्रकाश ने khabarwala24 से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में यह बजट बिहार को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लक्ष्य के साथ पेश किया गया है। यह लगभग एक अभूतपूर्व बजट है, जो हर सेक्टर में ग्रोथ दिखा रहा है। हर क्षेत्र में बजट में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अलग-अलग जिलों में जिला स्तरीय अस्पताल को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के तौर पर तब्दील करना है। पंचायती राज विभाग की ओर से मेरा प्रयास है कि जनभागीदारी बढ़ाई जाए। स्थाई समिति को सशक्त करने का काम करना है, जिससे ग्रामीण इलाकों में लोगों को राहत मिले।
उन्होंने कहा कि बिहार का बजट बिहार के विकास को नई रफ्तार देने वाला बजट है जो कि राज्य के समग्र विकास और जनकल्याण के प्रति मजबूत संकल्प का प्रतीक है। इस बजट से विकास का संकल्प और जनकल्याण की प्रतिबद्धता परिलक्षित होती है।
बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने बहुत अच्छा बजट पेश किया है। इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओं को प्रमुखता से कवर किया गया है। यह बजट 5 साल में लोगों की इनकम दोगुनी करने की बात करता है। यह बिहार को अग्रणी राज्यों में से एक बनाने की भी बात करता है। हमारा मानना है कि यह एक समावेशी बजट है। यह एक व्यापक बजट है। यह बिहार के विकास के लिए बजट है। मैं इस शानदार बजट के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


