भारत-अमेरिका ट्रेड डील से अर्थव्यवस्था को बड़ा बूस्ट : जदयू

पटना, 14 फरवरी (khabarwala24)। जदयू राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने भारत की अर्थव्यवस्था, पुलवामा हमले की 7वीं बरसी और बिहार की राजनीति पर प्रतिक्रिया दी।भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और हाल के मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के विकास और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को लेकर विचार स्पष्ट नहीं दिखते। यूरोपीय संघ […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

पटना, 14 फरवरी (khabarwala24)। जदयू राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने भारत की अर्थव्यवस्था, पुलवामा हमले की 7वीं बरसी और बिहार की राजनीति पर प्रतिक्रिया दी।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और हाल के मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के विकास और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को लेकर विचार स्पष्ट नहीं दिखते। यूरोपीय संघ के साथ एफटीए समेत नए व्यापार समझौते भारत की रणनीतिक सफलता को दर्शाते हैं। भारत-अमेरिका व्यापार समझौता भारतीय उत्पादकों को लाभ पहुंचाएगा, नए उद्यमों को प्रोत्साहन देगा और बुनियादी ढांचे के विस्तार के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा।

- Advertisement -

पुलवामा आतंकी हमले के 7वीं बरसी पर उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं आज भी मानवता को शर्मसार करती हैं। पाकिस्तान समर्थित आतंकियों की कार्रवाई से दुनिया भर में गहरा आघात पहुंचा था। साथ ही उन्होंने भारतीय सेना के साहस और पराक्रम को नमन करते हुए कहा कि जिस तरह भारतीय बलों ने आतंकी ठिकानों पर प्रहार किया और पाकिस्तान की उकसावे वाली कार्रवाइयों का जवाब दिया, उससे विश्व ने पाकिस्तान के घमंड को टूटते देखा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘सेवा तीर्थ’ के उद्घाटन पर राजीव रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने 11 वर्षों के कार्यकाल में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। यह निर्णय एक प्रतीकात्मक संदेश देता है कि शासन का मूल उद्देश्य जनता की सेवा होना चाहिए और इसी सोच के साथ कार्यालय को नया नाम दिया गया है।

बिहार की राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने राबड़ी देवी द्वारा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग पर पलटवार किया। राजीव रंजन ने कहा कि पहले उन्हें अपने और अपने पति के शासनकाल के उस अंधकारमय दौर के लिए माफी मांगनी चाहिए। जनता ने बार-बार नीतीश कुमार पर भरोसा जताया, जबकि राजद आज 25 सीटों तक सिमट गई है।

- Advertisement -

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News