नई दिल्ली, 4 फरवरी (khabarwala24)। भारत रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी की जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी ने अपने भजनों और अद्भुत संगीत के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय संगीत को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई। अनेक भारतीय भाषाओं में गायन कर उन्होंने समाज को जोड़ने का भी उल्लेखनीय कार्य किया। भीमसेन जोशी जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।”
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान गायक एवं ‘भारत रत्न’ पंडित भीमसेन जोशी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। उनकी साधना से सजी अमर स्वर-परंपरा भारतीय संगीत और संस्कृति को सदैव गौरव प्रदान करती रहेगी।”
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मां सरस्वती के परम उपासक, महान शास्त्रीय गायक, ‘भारत रत्न’ पंडित भीमसेन जोशी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन अर्पित करता हूं। हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत में नए युग का सूत्रपात करने वाले पंडित को उनकी महान संगीत साधना के लिए सदैव स्मरण किया जाएगा।”
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतरत्न स्वरभास्कर पंडित भीमसेन जोशी यांच्या जयंतीदिनी त्यांना विनम्र अभिवादन।”
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “संगीत के सच्चे सेवक, अपनी अद्वितीय आवाज से ठुमरी और भजन गायन को नई ऊंचाइयां प्रदान करने वाले, भारत रत्न, पंडित भीमसेन जोशी की जयंती पर कोटिश: नमन करता हूं। आपकी अनुपम आवाज से संगीत जगत सदैव सुवासित होता रहेगा।”
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान गायक, भारत रत्न से सम्मानित पंडित भीमसेन जोशी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।”
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक, भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। भारतीय शास्त्रीय संगीत को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाने में आपका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।”
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय शास्त्रीय संगीत के विश्वविख्यात गायक एवं ‘भारत रत्न’ से अलंकृत पंडित भीमसेन जोशी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। उनकी साधना से निखरी अमर स्वर-परंपरा भारतीय संगीत और संस्कृति को सदैव गौरव प्रदान करती रहेगी।”
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


