रामपुर, 6 फरवरी (khabarwala24)। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में अगर हिन्दू नहीं बंटे तो भाजपा की सरकार एक बार फिर बनेगी।
आचार्य प्रमोद कृष्णम बिलासपुर में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में पहुंचे, जहां उन्होंने khabarwala24 से बातचीत में कहा कि हिन्दुत्व के अस्तित्व पर खतरा है। हिन्दुत्व को खत्म करने की साजिश चल रही है, और कुछ लोग सत्ता पाने के लिए हिन्दुत्व को बांटना चाहते हैं, इसीलिए यह साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व को बांटने वाली साजिश को रोकने के लिए हिन्दू सम्मेलनों की आवश्यकता है।
फिल्म घूसखोर पंडत पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यह एक ऐसा काम है, जिसे मैं पाप कहूंगा, एक बहुत बड़ा पाप, क्योंकि किसी भी समुदाय को टारगेट करके फिल्में नहीं बनाई जानी चाहिए। कुछ लोग हैं जो ब्राह्मण को क्षत्रिय, क्षत्रिय को बाह्मणों से लड़वाना चाहते हैं। सत्ता पाने के लिए कई दल लड़ाना चाहते हैं।
कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र नफरत करती है। पूरा देश और दुनिया मानती है कि वे देश के पीएम हैं, कांग्रेस पार्टी इसे मानने से इनकार कर रहे हैं, पीएम मोदी के खिलाफ साजिश रचना, कांग्रेस की पुरानी आदत है और जिस तरह से राहुल गांधी ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू को गद्दार कहा, वह राहुल गांधी की मानसिकता को दिखाता है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि सरदार गद्दार नहीं होता और जो गद्दार होता है वह सरदार नहीं होता है।
उन्होंने कहा कि हिन्दुओं को बांटने की कोशिश हो रही है और यह कोशिश इसीलिए हो रही है क्योंकि हिन्दू बंटेगा तभी कटेगा। हिन्दू बंटेगा तभी घटेगा और हिन्दू बंटेगा तभी यूपी में सरकार बदलेगी। अगर हिन्दू नहीं बंटा तो यूपी में 2027 में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। विपक्ष इस बात को भलीभांति मानता है कि जब तक हिन्दू नहीं बंटेगा वे सत्ता में नहीं आ सकते हैं। उसके पीछे यह कारण है। यूपी में किसकी सरकार बनेगी, इसमें जनता का मत तय करेगा और 80 फीसदी हिन्दू करेंगे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


