यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो : कौशल विकास, खादी और युवा उद्यमिता छाए, विजिटर्स की संख्या 4 लाख के पार

ग्रेटर नोएडा, 28 सितंबर (khabarwala24)। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे दिन रविवार को इंडिया एक्सपो मार्ट नवाचार, कौशल और परंपरा के अनूठे संगम का साक्षी बना। कुल 1,34,938 दर्शकों ने मेले में शिरकत की, जिसमें 36,307 बी2बी और 98,631 बी2सी विजिटर्स शामिल रहे।इस तरह पहले चार दिनों में कुल विजिटर्स की संख्या 4,00,467 […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

ग्रेटर नोएडा, 28 सितंबर (khabarwala24)। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे दिन रविवार को इंडिया एक्सपो मार्ट नवाचार, कौशल और परंपरा के अनूठे संगम का साक्षी बना। कुल 1,34,938 दर्शकों ने मेले में शिरकत की, जिसमें 36,307 बी2बी और 98,631 बी2सी विजिटर्स शामिल रहे।

इस तरह पहले चार दिनों में कुल विजिटर्स की संख्या 4,00,467 को पार कर गई। दिनभर चले सेमिनार, पैनल डिस्कशन, पुरस्कार समारोह और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने इस व्यापारिक आयोजन को उत्सव का रूप दे दिया।

- Advertisement -

गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित पैनल चर्चा में विशेषज्ञों ने पाठ्यक्रम को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप ढालने और इंटर्नशिप व व्यावसायिक प्रशिक्षण को शिक्षा व्यवस्था का अनिवार्य हिस्सा बनाने पर जोर दिया।

इस ट्रेड शो में सीएम युवा कॉन्क्लेव आकर्षण का केंद्र बना, जिसमें 113 स्टॉलों वाले इस कॉन्क्लेव में 49 फ्रेंचाइज ब्रांड, 64 मशीनरी सप्लायर और 26 बिजनेस ऑन व्हील्स शामिल रहे।

इसमें अब तक 8,300 से ज्यादा बिजनेस इनक्वायरी और 7,500 से ज्यादा पंजीकरण दर्ज हुए। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में पहुंचे राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह वत्स ने आयोजन का जायजा लिया।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि यहां उमड़ी युवाओं की भीड़ बताती है कि यूपी का युवा सपने देखने के साथ उन्हें पूरा करने का साहस भी रखता है। यह आयोजन रोजगार के नए दरवाजे खोल रहा है। इसकी अवधि और बढ़ाई जानी चाहिए।

उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस, पर्यटन, नमामि गंगे, ओडीओपी, जेसीएस हनी और ऑटोमोबाइल कंपनियों के स्टॉलों का अवलोकन किया। ट्रेड शो के चौथे दिन भी बी2बी मीटिंग्स का सिलसिला जारी रहा।

टेक्सटाइल, हैंडीक्राफ्ट, लेदर, फूड प्रोसेसिंग, फार्मा और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों के उत्पादों ने विदेशी खरीदारों का ध्यान आकर्षित किया। विशेष रूप से ओडीओपी (ओडीओपी) और जीआई टैग वाले उत्पादों ने उत्तर प्रदेश की विशिष्ट पहचान को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News