Delhi Metro Ticket Booking आधे रेट में मिलेगी मेट्रो की टिकट, उबर ऐप के जरिए बुक करने पर मिलेगा सुविधा का फायदा

Khabarwala 24 News New Delhi : Delhi Metro Ticket Booking हर दिन मेट्रो से सफर करने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। ऐप के जरिए टिकट बुकिंग के लिए उबर ने सरकारी डिजिटल व्यापार मंच ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स के साथ हाथ मिलाया है। कैब बुकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Delhi Metro Ticket Booking हर दिन मेट्रो से सफर करने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। ऐप के जरिए टिकट बुकिंग के लिए उबर ने सरकारी डिजिटल व्यापार मंच ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स के साथ हाथ मिलाया है। कैब बुकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले Uber App से आप लोग जल्द मेट्रो टिकट को भी खरीद पाएंगे। सबसे पहले इस सर्विस को किस शहर के लिए शुरू किया गया है? चलिए जानते हैं…

सबसे पहले किस शहर में मिलेगी सर्विस? (Delhi Metro Ticket Booking)

उबर ऐप के जरिए मेट्रो टिकट बुकिंग की शुरुआत सबसे पहले दिल्ली मेट्रो से हुई है। कंपनी इस साल भारत के 3 अन्य शहरों में भी मेट्रो टिकट बुकिंग को शुरू करने की प्लानिंग कर रही है। दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले करोड़ों यात्री अब उबर ऐप के जरिए क्यूआर बेस्ड टिकट खरीद सकेंगे। इसी के साथ मेट्रो की वास्तविक समय की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, टिकट बुकिंग करने पर लोगों को 50 फीसदी का बंपर डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

लॉजिस्टिक सेवा शुरू करने की प्लानिंग (Delhi Metro Ticket Booking)

Uber ONDC पार्टनरशिप उबर ने इस बात की भी जानकारी दी है कि जल्द ओएनडीसी नेटवर्क के जरिए कंपनियों के लिए लॉजिस्टिक सेवाओं को भी शुरू करने की प्लानिंग है। शुरुआत में कंपनी खाद्य वितरण पर ध्यान केंद्रित करेगी लेकिन आगे चलकर ई-कॉमर्स, दवा, किराना और स्वास्थ्य देखभाल जैसे विभिन्न क्षेत्रों को लॉजिस्टिक सेवा देने के लिए भी किया जा सकता है।

ऐप में सुविधा से करोड़ों लोगों को राहत (Delhi Metro Ticket Booking)

उबर ऐप पर मिलने वाली इस सुविधा से करोड़ों लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब मेट्रो स्टेशन पर जाकर आपको टिकट खरीदने के लिए लंबी कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं है। आप ऐप से क्यूआर कोड टिकट खरीदें और फिर मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट पर क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक व्यक्ति एक बार में 8 क्यूआर टिकट खरीद सकता है। टिकट खरीदने के लिए आपको यूपीआई के जरिए पेमेंट करना होगा।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News