Bhopal Ex-servicemen Rally शहीद की मां को पेंशन, बहन-बेटी की शादी में करेंगे 51 हजार की मदद, CM मोहन यादव का ऐलान

Khabarwala 24 News New Delhi : Bhopal Ex-servicemen Rally मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने पूर्व सैनिकों की रैली में बड़ा ऐलान किया है। भोपाल के बैरागढ़ स्थित थ्री ईएमई सेंटर में रविवार को इस कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि सरकार शहीद सैनिकों के बहन-बेटियों की शादी में 51 हजार रुपये की सहायता राशि […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Bhopal Ex-servicemen Rally मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने पूर्व सैनिकों की रैली में बड़ा ऐलान किया है। भोपाल के बैरागढ़ स्थित थ्री ईएमई सेंटर में रविवार को इस कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि सरकार शहीद सैनिकों के बहन-बेटियों की शादी में 51 हजार रुपये की सहायता राशि देगी

। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा-शहीद के लिए सरकार राशि एकमुश्त राशि देती है, लेकिन कई बार परिवार में इसे लेकर मनमुटाव होता था इसलिए कानून में संशोधन कर आधी राशि पत्नी और आधी राशि माता-पिता को देने का फायदा होगा।

एडमिरल दिनेश त्रिपाठी बोले-आर्मी की नींव मजबूत (Bhopal Ex-servicemen Rally)

एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा, जिन सैनिकों ने देश की रक्षा की है। रिटायरमेंट के बाद वह राष्ट्र के विकास में योगदान दे रहे हैं। सेना की ओर से उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति आभार जताया। एडमिरल त्रिपाठी ने कहा, हमारी तीनों सेनाएं सशक्त और समर्थ हैं। आर्मी की नींव बहुत मजबूत है।

सरकार ने परिवार कल्याण के लिए योजनाएं चलाई (Bhopal Ex-servicemen Rally)

जल थल और वायु हमारी तीनों सीमाएं सुरक्षित हैं। हमारे सैनिक चुनौती का सामना करने को तैयार हैं। त्रिपाठी ने कहा- मध्यप्रदेश भले ही समुद्र तट से एक हजार किमी की दूरी पर है, लेकिन भारतीय नौसेना के 1500 पूर्व सैनिक और 258 वीर नारियां हैं। मप्र सरकार ने सदैव उनके और परिवार के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई हैं।

वीर भूतपूर्व सैनिकों की कल्याणियों का भी सम्मान (Bhopal Ex-servicemen Rally)

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने द्वितीय विश्व युद्ध में वीरता से लड़ने वाले भूतपूर्व सैनिकों की कल्याणियों का सम्मान किया। स्व. मुशीर अहमद की पत्नि फातमा बी, स्व. मो. सईद खान की पत्नि रईसा बेगम और मो. सरीफ की पत्नि नफीसा बी का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने अमर शहीदों के परिजन को भी सम्मानित किया।

शहीद और पूर्व सैनिकों के परिजनों का किया सम्मान (Bhopal Ex-servicemen Rally)

कैप्टन स्व. देवाशीष शर्मा, कीर्तिचक्र (मरणोपरान्त) की मां निर्मला शर्मा, मेजर स्व. अजय कुमार, सेना मेडल (मरणोपरान्त) के पिता आरएन प्रसाद, ग्रुप कैप्टन स्व. वरुण सिंह, (शौर्यचक्र) के पिता सेवानिवृत्त कर्नल केपी सिंह, सीएफएन स्व. रामस्वरूप की पत्नि सविता देवी, सिगनलमेन स्व. रमेश कुमार की पत्नि लक्ष्मी बाई और नायक स्व. दिनेश चंद्र की पत्नि गुनमाला देवी शामिल हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News