भारत में दोबारा कभी नहीं बनेगी बाबरी मस्जिद: लॉकेट चटर्जी

कोलकाता, 7 दिसंबर (khabarwala24)। भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने टीएमसी से सस्पेंड किए गए विधायक हुमायूं कबीर पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारत में कभी दोबारा बाबरी मस्जिद नहीं बनाई जा सकती।लॉकेट चटर्जी का यह बयान उस वक्त आया है जब 6 दिसंबर को विधायक हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद की नींव […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

कोलकाता, 7 दिसंबर (khabarwala24)। भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने टीएमसी से सस्पेंड किए गए विधायक हुमायूं कबीर पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारत में कभी दोबारा बाबरी मस्जिद नहीं बनाई जा सकती।

लॉकेट चटर्जी का यह बयान उस वक्त आया है जब 6 दिसंबर को विधायक हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद की नींव रखी। इस दौरान भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे।

हुमायूं कबीर ने कहा कि मैं कुछ भी गैर-कानूनी नहीं कर रहा हूं। कोई भी व्यक्ति मंदिर, चर्च बना सकता है और मैं मस्जिद बनाऊंगा। कहा जा रहा है कि बाबरी मस्जिद नहीं बन सकती। कोर्ट ने भी साफ कहा कि भारतीय संविधान में लिखा है कि कोई भी मस्जिद बना सकता है, यह एक अधिकार है।

हुमायूं कबीर के बयान पर भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि एक बात बिल्कुल साफ है कि बाबरी मस्जिद कभी दोबारा नहीं बनेगी। अयोध्या में जहां बाबरी मस्जिद गिराई गई थी, वहां भव्य राम मंदिर बन चुका है और देश-विदेश के लोग इसके उद्घाटन में शामिल हुए थे।

भाजपा नेता ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि सरकार कुछ खास समूहों को खुश करने की राजनीति कर रही है, लेकिन उस जगह पर अस्पताल, स्कूल या कॉलेज बनाना कहीं ज्यादा बेहतर होता।यह सब कुछ सिर्फ मुस्लिम वोटरों को एकजुट करने के लिए किया जा रहा है। हिंदू समाज भी सब कुछ देख रहा है और वह पूरी तरह से एकजुट है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि उन्हें मालूम है कि वह क्या कर रही हैं। ममता बनर्जी चुनाव से पहले मुस्लिम वोट पाने के लिए साजिश रच रही हैं, लेकिन इस बार उनकी कोई भी कोशिश कामयाब नहीं होने वाली है। पश्चिम बंगाल में 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News