डेढ़ साल का बच्चा टब में गिरा, डूबने से मौत

खबरवाला 24 धौलाना: जनपद के धौलाना में मोहल्ला काजीवाड़ा में घर में एक मासूम खेलते खेलते बाथ टब में गिर गया। जिसकी डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी जावेद दर्जी का काम करता है। धौलाना कस्बा में ही उसकी दुकान है। रविवार दोपहर उसकी पत्नी ने घर की दूसरी मंजिल पर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 धौलाना: जनपद के धौलाना में मोहल्ला काजीवाड़ा में घर में एक मासूम खेलते खेलते बाथ टब में गिर गया। जिसकी डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी जावेद दर्जी का काम करता है। धौलाना कस्बा में ही उसकी दुकान है। रविवार दोपहर उसकी पत्नी ने घर की दूसरी मंजिल पर डेढ़ वर्षीय पुत्र अयान को नहलाने के लिए बथ टब में पानी भरा था। इस दौरान आयान टब के आसपास ही खेल रहा था। इसी बीच बच्चे की मां किसी काम से नीचे आ गई। खेलते-खेलते अयान बाथ टब में गिर गया। कुछ देर बाद जब बच्चे की मां छत पर पहुंची तो बच्चे को टब में पड़ा देखकर उसकी चीख निकल गई। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बच्चे को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

परिजन में मचा कोहराम, मोहल्ले में शोक की लहर

बाथ टब में डूबने से बच्चे की मौत से जहां परिजन में कोहराम मच गया। वहीं मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। मोहल्लेवासियों ने परिजन को सांत्वना दी।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News