खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: जनपद हापुड़ के खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर ग्राम सचिव धरने पर बैठ गए। उन्होंने असौड़ा गांव की ग्राम सचिव के साथ अभद्रता व मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
आरोप है कि ग्राम असौड़ा की ग्राम सचिव अपने कार्यालय में बैठ कर कार्य कर रही थी। इसी बीच ग्राम प्रधान के भाई अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और महिला ग्राम सचिव के साथ अभद्रता कर मारपीट की है और जरूरी कागजातों को फाड़ दिया। इस घटना को लेकर ग्राम सचिवों में रोष व्याप्त हो गया। ग्राम सचिव एकत्र होकर खंड विकास कार्यालय पर पहुंच गए और आरोपियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। ग्राम सचिवों का कहना था कि उनके साथ एेसे व्यवहार होगा तो वह कार्य कैसे कर पाएंगे। वही ग्राम सचिव ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार भी लगाई है तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है। वहीं ग्राम प्रधान ने आरोपों को निराधार बताया है।


