Railway News ट्रेन का ये है सबसे सुरक्षित कोच, इसमें सीट है तो एक्सीडेंट में बच जाएंगे आप

Khabarwala 24 News New Delhi: Railway News देश में आए दिन ट्रेन हादसे होते रहते हैं, ऐसे में ट्रेन में सफर करने वालों के मन में ये सवाल जरूर रहता है कि आखिर ट्रेन की वो कौन सी बोगी होती है जिसे हम सबसे सुरक्षित मान सकते हैं। भारतीय रेलवे की ओर से इस पर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Railway News देश में आए दिन ट्रेन हादसे होते रहते हैं, ऐसे में ट्रेन में सफर करने वालों के मन में ये सवाल जरूर रहता है कि आखिर ट्रेन की वो कौन सी बोगी होती है जिसे हम सबसे सुरक्षित मान सकते हैं। भारतीय रेलवे की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं है।

Railway News लेकिन जब आप ट्रेन में कोच का स्थान देखेंगे तो बड़ी आसानी से समझ जाएंगे कि ट्रेन की कौन सी कोच सबसे ज्यादा सेफ यानि सुरक्षित होती है। वहीं कुछ एक्सपर्ट कोच के अंदर सबसे सुरक्षित सीट को लेकर भी अपनी राय रखते हैं। आइए चलिए आज आपको इस आर्टिकल में सब कुछ विस्तार से बताते हैं।

किस तरह से ट्रेन में होते हैं कोच (Railway News)

Railway News भारत में चलने वाली ज्यादातर ट्रेनों में आगे से सबसे पहला यात्री कोच ए1 होता है। इसके बाद बी1, बी2, बी3 और फिर बी4 का नंबर आता है। इनमें से ज्यादातर एसी3 के कोच होते हैं। वहीं जिन ट्रेनों में पैंट्री कार होती है, बी4 के बाद पैंट्री कार वाली कोच का नंबर आता है। इसके बाद फिर एस 1, एस 2, एस 3 का नंबर आता है। ये स्लीपर क्लास के कोच होते हैं। इसके बाद जनरल कोच के डिब्बे लगे होते हैं।

कौन सा है ट्रेन में सबसे सुरक्षित कोच (Railway News)

Railway News आपको लग रहा होगा कि भारतीय ट्रेनों में सबसे सुरक्षित कोच तो एस 1 वाला ही होगा। लेकिन ऐसा नहीं है। एक्सपर्ट मानते हैं कि ट्रेन में सबसे सुरक्षित कोच बीच का होता है। ऊपर बताए गए सिक्वेंस के हिसाब से देखें तो भारतीय ट्रेनों में सबसे सुरक्षित कोच बी4 माना जाएगा। एक्सपर्ट मानते हैं

Railway News कि किनारे के कोच पर एक्सीडेंट के दौरान सबसे ज्यादा खतरा होता है। हालांकि, कई ट्रेनों में ये सिक्वेंस बदली हुई होती है। लेकिन टिकट बुक करते समय जब आप ट्रेन चुनें तो उसमें देख लें कि बीच का कोच कौन सा है और फिस उसी में अपनी टिकट बुक करें।

सबसे सुरक्षित ट्रेन में कौन सी सीट है (Railway News)

सबसे सुरक्षित कोच के बाद आते हैं ट्रेन की सबसे सुरक्षित सीट पर। एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार,Federal Railway Safety Act in 1970 के ऑथर लैरी मान कहते हैं कि ट्रेन के किसी भी कोच में सबसे ज्यादा सुरक्षित सीट बीच की होती है। यानी अगर एक कोच में 72 सीटें हैं तो सबसे सुरक्षित सीट 32 से 35 के बीच मानी जाएगी। अब जब आपको ये बात पता चल गई है तो आगे से जब भी अपने लिए या अपनों के लिए ट्रेन में सीट बुक करें तो इन दोनों बातों का ख्याल जरूर रखें।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News