Medicine डायबिटीज, एलर्जी इन्फेक्शन, जैसी कई बीमारियों की 41 दवाएं होंगी सस्ती, मिलेगी राहत

Khabarwala 24 News New Delhi: Medicine भारत सरकार ने कुछ बीमारियों के इलाज में काम आने वाली दवाओं के दाम पर राहत देने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार ने 41 दवाओं और 6 फॉर्मूलेशन के दाम तय किए हैं। इसके बाद शुगर, दर्द, हार्ट, लिवर, एंटासिड, इन्फेक्शन, एलर्जी, मल्टीविटामिन, एंटीबायोटिक्स के दाम तय किए […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Medicine भारत सरकार ने कुछ बीमारियों के इलाज में काम आने वाली दवाओं के दाम पर राहत देने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार ने 41 दवाओं और 6 फॉर्मूलेशन के दाम तय किए हैं। इसके बाद शुगर, दर्द, हार्ट, लिवर, एंटासिड, इन्फेक्शन, एलर्जी, मल्टीविटामिन, एंटीबायोटिक्स के दाम तय किए गए हैं जिससे 41 दवाएं सस्ती होंगी और आपको इन दवाओं के लिए ज्यादा खर्च नहीं करना होगा।

एनपीपीए की बैठक में हुआ निर्णय (Medicine)

बताया गया कि नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी एनपीपीए की 143 वीं बैठक में ये फैसला हुआ है और इसके लिए गजेट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। एनपीपीए एक सरकारी रेगुलेटरी एजेंसी है जो भारत में फार्मास्युटिकल दवाओं की कीमतों को नियंत्रित करती है।

डाइबिटीज के 10 करोड़ से ज्यादा भारत में मरीज (Medicine)

भारत में डाइबिटीज के 10 करोड़ से ज्यादा मरीज है और दुनिया भर में सबसे ज्यादा शुगर के मरीज जिन देशों में हैं उनमें भारत भी आगे रहता है।

इन दवाओं के सस्ते होने से मिलेगी राहत (Medicine)

आमतौर पर इन्फेकेशन, एलर्जी के अलावा ये मल्टीविटामिन और एंटीबायोटिक्स दवाओं के दाम ऊंचे होते हैं जिसके चलते सामान्य इलाज का खर्चा भी अधिक हो जाता है. लिहाजा इन 41 दवाओं के सस्ते होने से आम लोगों को राहत मिलेगी।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News